फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   italy solved a sanctuary old murder case

इटली में सुलझा एक सदी पुराना मर्डर केस

Sat, 28 Jun 2014 01:55 PM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
italy solved a sanctuary old murder case

इटली में सिसली द्वीप की पुलिस का मानना है कि उन्होंने साल 1909 का बहुचर्चित माफिया मर्डर केस सुलझा लिया है। न्यूयॉर्क के पुलिस अधिकारी जोय पेट्रोसिनो जब सिसली माफिया के खिलाफ सबूत जुटा रहे थे तभी उनकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


सिसली माफिया मर्डर मामले में अब तक किसी को सजा नहीं हुई थी।

लगभग एक सदी बाद पुलिस अधिकारी की हत्या का राज तब खुला जब इटली के सिसली द्वीप की राजधानी पालेरमो में चल रहे जबरन वसूली रैकेट में शामिल दो गुटों के लगभग 95 संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इन्हीं गिरफ्तार संदिग्धों में से एक डोमेनिको पालाजोत्तो ने बताया कि उसके पिता के अंकल ने पेट्रोसिनो की हत्या की थी।

सीनियर पुलिस अधिकारी की हुई थी हत्या

italy solved a sanctuary old murder case

इटली की समाचार एजेंसी अनसा की रिपोर्ट के मुताबिक डोमेनिको पालाजोत्तो को अपने सहकर्मी से यह कहते हुए सुना गया कि "मेरे पिता के अंकल का नाम पाअलो पालाजोत्तो है, उन्होंने कैसियो फेरो के कहने पर पालेरमो के शीर्ष पुलिस अधिकारी की हत्या की थी।"

फेरो सिसली के प्रमुख माफिया संगठनों में से एक 'कोसा नोस्ट्रा' के सरगना थे। इस संगठन की गतिविधियां अमरीका तक फैली हुई थी।

रोम से बीबीसी संवाददाता अलन जॉनस्टन ने जानकारी दी कि लेफ्टिनेंट पेट्रोसिनो की हत्या 12 मार्च, 1909 को हुई थी। तब इस चर्चित हत्याकांड ने न्यूयॉर्क को हिला कर रख दिया था।

बहुरुपिया बन पकड़ता था अपराधी

italy solved a sanctuary old murder case

एफबीआई के अनुसार पेट्रोसिनो 20वीं सदी के पूर्वाद्ध में संगठित अपराधों से मुठभेड़ करने वाले न्यूयॉर्क के शुरुआती जासूसों में से एक थें।

पेट्रोसिनो एक इतालवी अप्रवासी नागरिक थे और उन्होंने जबरन वसूली करने वाले संगठन ब्लैक हैंड के खिलाफ अभियान चला ऱखा था। ब्लैक हैंड जबरन वसूली का कारोबार अमरीका के कई शहरों में सिसली और इटली के गैंगस्टरों के साथ मिलकर चलाया करता था।

लेफ्टिनेंट पेट्रोसिनो के बारे में कहा जाता है कि वे अपराधियों का पता लगाने के लिए बहुरुपिया बन जाते थे। वे जरूरत के अनुसार कभी अंधे भिखारी, कभी सफाईकर्मी, तो कभी हेल्थ इंस्पेक्टर का रूप धरते थे।

विज्ञापन

इटली पुलिस का खुफिया मिशन

italy solved a sanctuary old murder case

एक बार पुलिस अधिकारी जोय पेट्रोसिनो सिसली में एक खुफिया मिशन पर थे। इस मिशन के दौरान जब वे सड़क किनारे खड़े होकर किसी मुखबिर का इंतजार कर रहे थे, उन पर जानलेवा हमला किया गया।

पेट्रोसिनो पर ताबड़तोड़ तरीके से चार गोलियां चलाई गई। सड़क किनारे ट्राम का इंतजार कर रहे लोग इस घटना के गवाह थे। ये खुलासा तब हुआ जब पुलिस रेसुत्ताना और सन लोरेंजो के पालेरमो में माफिया विरोधी अभियान के दौरान जानकारियां जुटा रही थी।

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि जोए पेट्रोसिनो मर्डर में अभी तक किसी को दोषी नहीं ठहराया गया था।

हालांकि मर्डर के बाद केसियो फेर्रो और पाअलो पलाज्जोत्तो को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अंत में सबूतों के अभाव में उन्हें रिहा कर देना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed