फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   italian mayor took on mafia

महिला मेयर जिसने ली माफिया से टक्कर

Tue, 30 Jul 2013 08:32 AM IST
Updated Tue, 30 Jul 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
italian mayor took on mafia

माना जाता है कि कैलेब्रियन माफिया यूरोप का सबसे बड़ा कोकीन रैकेट चलाता है। इस माफिया ने घूस और भ्रष्टाचार के दम पर दक्षिण इटली पर अपना कब्जा जमा लिया था। लेकिन जब माफिया का सामना एक छोटे से कस्बे की मेयर मारिया कारमेला लैनज़ेटा से हुआ तो उसके खिलाफ पूरा शहर उठ खड़ा हुआ।

विज्ञापन


कैलेब्रियन माफिया ने करामेला को परेशान कर दिया था। माना जाता था कि इन सबके पीछे रैंघेटा माफिया का हाथ था।

मेयर बनने से पहले करामेला अपने घर की नीचे एक दवा की दुकान चलाती थीं। माफिया ने उनकी दुकान में आग लगवा दी। इसके कुछ दिनों बाद ही उनकी कार पर गोली चलवाई।
विज्ञापन


कई महीनों तक परेशान किए जाने के बाद एक दिन करामेला ने सोचा, बस अब बहुत हो चुका। और जब करामेला ने माफिया के खिलाफ पूरी हिम्मत के साथ डट गईं तो उनकी आवाज पूरे देश ने सुनी। परिणामस्वरूप अप्रैल, 2012 में माफिया के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलेब्रिया के लोगों के लिए माफिया उन्हें शर्मिंदा कर देने वाला विषय रहा है। उनके लिए माफिया की उपस्थिति कुछ वैसी ही थी जैसे जूते के अंदर छुपा हुआ कोई कंकड़ हो। कैलेब्रिया के माफिया इटली के लिए नासूर बन चुके थे।

जब करामेला ने माफिया के जुल्म के विरोध-प्रदर्शन स्वरूप मेयर के पद से इस्तीफा दे दिया तो वो इटली की नेशनल मीडिया की सुर्खियों में छा गईं।

वापस लिया त्यागपत्र


दूसरे कई मेयरों ने भी करामेला के साथ एकजुटता दिखाते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी। स्थानीय लोग करामेला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे।

करामेला जिस डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ी थीं उसके राष्ट्रीय नेता को मोनास्टेरेसे आकर करामेला से अपना इस्तीफा वापस लेने की अपील करनी पड़ी।

इस तरह मात्र 3,500 की जनसंख्या वाले छोटे से कस्बे की यह मेयर अपराधियों के खिलाफ लड़ाई की प्रतीक बन गई।

सरकार ने उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

करामेला इस शर्त के साथ अपना त्यागपत्र वापस लेने को तैयार हुईं कि सरकार तीन महीने के अंदर उनके काम करने लायक माहौल बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

इस घटना को करीब एक साल होने पर मोनास्टेरेसे में आए बदलाव को देखने के लिए मैं खुद वहाँ गई।

'मैं थक चुकी हूँ'


वहाँ जाकर जब मैं कारमेला से मिली तो उन्होंने मुझे बेचैनी के साथ बताया, “शायद हालात बदले हों, या हो सकता है कि पहले से ख़राब हुए हों। इस साल स्थिरता होनी चाहिए थी लेकिन यह तो अभी भी बर्बाद ही है।”

कारमेला जोर देकर कहती हैं कि यह मामला केवल जान से मारने की धमकी और माफिया का नहीं है। उनका कहना है," यह मामला पंगु हो चुकी अर्थव्यवस्था, प्रशासकीय कमियों का है जिनके कारण मैं शक्तिविहीन हो चुकी हैं और अपनी किसी भी योजना पर अमल नहीं कर पाती।हमारे पास बिल्कुल पैसा नहीं है। राज्य का खाता बंद हो चुका है। हमें काउंसिल को दिवालिया करना है। मेरे पास कोई साधन नहीं है। कोई उम्मीद नहीं है। मैं यह सब छोड़ देने के बारे में गंभीरतापूर्वक सोच रही हूँ।”

“मैं थक चुकी हूँ। मैंने बहुत सह लिया। मैं अपनी सामान्य जिंदगी वापस पाना चाहती हूँ।”

पिछले एक साल से कारमेला की जिंदगी पहले जैसी नहीं रही है। वो इतवार को अपने पुलिस एस्कॉर्ट को नहीं बुलाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने मुझे मिलने के लिए अपने घर पर ही बुलाया।

उनकी छत पर काफी पीते हुए मैंने उनसे कहा, “ये तो जेल में होने जैसा है।”

जवाब में वो भारी आवाज में बोलीं, “बिल्कुल। पहले मैं दोपहर के खाने या काम के बाद तैराकी करती थी। लेकिन एक साल से ज्यादा हो गए मुझे पानी में गए हुए।”

सिद्धांतों वाली महिला


मारिया कारमेला पक्के सिद्धांतों वाली महिला हैं। नियम-कानून के मामले में वो बहुत सख्त हैं। वो चाहती हैं कि कैलेब्रिया के लोग भी उनके सिद्धांतो पर अमल करें।

वो मुझे बताती हैं, “सांस्कृतिक तौर पर यहाँ के लोगों में अपनी नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरुकता का अभाव है। बहुत से नागरिक पानी के लिए टैक्स देने की वजह नहीं जानते और वो ये टैक्स देने से मना कर देते हैं।”

खुद को लेकर भी कारमेला का रवैया आलोचनात्मक ही है। वो मुझे बताती हैं, “मैं कई बार जनता के साथ संवाद नहीं बना पाती। कई बार मेरे अड़ियल रवैए के कारण काउंसिल के दूसरे सदस्यों के साथ मेरे विवाद हो जाता है।”

लेकिन अब कारमेला फिर से पहले ही की तरह एक साधारण केमिस्ट की तरह जीना चाहती हैं।

कारमेला कहती हैं, “मेयर को बहुत कम तनख्वाह मिलती है लेकिन मैं वो भी नहीं लेती थी। मैं इस काम को अपनी मर्जी से करती थी।”

कारमेला अपने परिवार को समय देना चाहती हैं। वो कहती हैं, “मेरे पति ने हमेशा मेरे काम में मददी की। पहले तो मेरे बेटे ने भी मेरा काफी साथ दिया। लेकिन अब वो कहता है कि माँ, ये काम करने के लिए तुम्हें कौन मजबूर करता है।”

अब और नहीं

कारमेला का सौभाग्य है कि उन्हें कैलेब्रिया की अन्य महिला मेयरों से काफी अपनापन और सहारा मिला। इनमें से कई मेयर को कारमेला ही की तरह पुलिस की सुरक्षा में रहना पड़ता है।

कारमेला को अलविदा कहने के बाद में काउंसिल बिल्डिंग देखने के लिए गई। यह एक पुराना स्कूल था जिसकी खिड़कियाँ गायब थी। दीवारों पर दाग-धब्बे थे और दरवाजे टूटे हुए थे।

शाम को समुद्र तट पर टहलते हुए मैं सोच रही थी क्या ये बहादुर केमिस्ट कैलेब्रिया को उसकी बदहाली से उबार सकेगी।

और जब मुझे पता चला कि कारमेला ने मेयर के पद से इस्तीफा दे दिया है तब मैंने ये कहानी पूरी की। मारिया कारमेला लैनज़ेटा इस जुलाई के बाद मोनास्टेरेसे की मेयर नहीं रहेंगी।


यह ख़बर पाने के बाद जब मैंने उन्हें फ़ोन किया था तो, उनकी आवाज में एक राहत छलक रही थी। उनका कहना था कि इस बार पद छोड़ने का उनका फैसला बदलने वाला नहीं है।

डैनी मिट्ज़मैन/कैलेब्रिया, इटली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed