फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Paris Attack: Belgian-born Abdelhamid Abaaoud 'identified as mastermind'

पेरिस हमले के मास्टरमाइंड की हुई पहचान

Tue, 17 Nov 2015 12:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Paris Attack: Belgian-born Abdelhamid Abaaoud 'identified as mastermind'

फ्रांसीसी पुलिस ने पेरिस में हुए हमलों के बाद से देशभर में 168 ठिकानों पर छापे मारे हैं। संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों पर छापेमारी की कार्रवाई में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दर्जनों हथियार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


फ्रांस के गृह मंत्री बर्नर्ड केजेनेओ के मुताबिक 104 लोगों को घर पर नजरबंद किया गया है। फ्रांसीसी सरकार का कहना है कि आपातकाल का इस्तेमाल जिहादी आंदोलनों से संबंधित रहे लोगों से पूछताछ करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पेरिस में हुए आत्मघाती हमलों और धमाकों में 129 लोग मारे गए और 350 से अधिक घायल हो गए। केजेनेओ का कहना है कि पेरिस हमलों पर फ्रांस की प्रतिक्रिया ठोस और समग्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जाँचकर्ताओं के अनुसार हमलों की योजना बेल्जियम में बनाई गई और इन्हें फ्रांस में रह रहे लोगों का सहयोग प्राप्त था।

हमलों की फिराक में आईएसआईएस

Paris Attack: Belgian-born Abdelhamid Abaaoud 'identified as mastermind'

इससे पहले फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुअल वाल्स ने कहा था कि पेरिस पर हमलों की साजिश सीरिया में रची गई। उन्होंने ये भी कहा कि जाँच एजेंसियों को अंदेशा है कि फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों में और हमले करने की योजना बनाई जा रही है।

फ्रांस के पेरिस में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की पहचान बेल्जियम के अब्देलहामिद अबाउड के रुप में हुई है। उसे एक फ्रैंच अधिकारी ने पहचान लिया है।

इसी बीच दो और हमलावरों की पहचान पुख्ता कर ली गई है। अभी तक कुल पाँच हमलावरों की पहचान हो चुकी है। फ्रांस की पुलिस के अनुसार जिन हमलावरों की अब पहचान हुई हैं उनमें एक आत्मघाती हमलावर का नाम सामी अमीमूर था जिसने बाटाक्लान कॉनसर्ट हॉल को निशाना बनाया।

इस 28 वर्षीय फ्रांसीसी युवक के बारे में फ्रांस की खुफिया एजेंसियों को पता था और 2012 में एक कथित आतंकवादी साजिश के सिलसिले में उसके बारे में जांच-पड़ताल की गई थी। दूसरे व्यक्ति का नाम अहमद अल मोहम्मद है जिसका पासपोर्ट इसके शरीर के पास मिला था। माना जा रहा है कि वह सीरिया में 1990 में पैदा हुआ था।

पुलिस के अनुसार एक अन्य कथित हमलावर ब्रसेल्स में पैदा हुआ 26 वर्षीय सालाह अब्देसलाम है, जिसे पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोशिशें हो रही हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक हमलों के बाद अधिकारियों ने उसे पूछताछ के लिए रोका था लेकिन बाद में जाने दिया। उधर फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के गढ़ रक्का पर हवाई हमले किए हैं। पेरिस पर हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed