फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   ISIS has claimed responsibility for the London bombing attack, threat level raised in uk

लंदन ट्रेन विस्फोट मामले में एक गिरफ्तार, ISIS ने ली लंदन हमले की जिम्मेदारी

Sat, 16 Sep 2017 05:17 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Sat, 16 Sep 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
ISIS has claimed responsibility for the London bombing attack, threat level raised in uk

पुलिस ने लंदन  ट्यूब ट्रेन में हुए आतंकी हमले से जुड़े एक 18 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आतंकी हमले की जांच में इस गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण बताया है।

विज्ञापन


केंट पुलिस ने इस व्यक्ति को शनिवार सुबह डोवर के पोर्ट क्षेत्र से आतंकी कानून के तहत गिरफ्तार किया। उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखने के बाद साउथ लंदन पुलिस स्टेशन में भेज दिया गया।
विज्ञापन


मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर नील बासु ने कहा, ‘हमने शनिवार सुबह इस मामले में एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। हम इस मामले में हुई प्रगति से खुश हैं और यह जांच जारी है।’ उन्होंने कहा कि इस जांच के कारणों से हम इस स्तर पर गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: तस्वीरों में देखिए, कितना भयंकर था लंदन अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन में हुआ ब्लास्ट


आईएस ने ली लंदन धमाके की जिम्मेदारी, आईईडी का उपयोग
इस्लामिक स्टेट ने शुक्रवार को पारसन्स ग्रीन अंडरग्राउंड स्टेशन पर हुए बम धमाके की जिम्मेदारी  ली है। आईएस की समाचार एजेंसी ‘अमाक’ के कहा कि लंदन मेट्रो हमले में किए गए धमाके को हमारे ही दल ने अंजाम दिया है।

उसने दावा किया कि यह हमला आईईडी से किया गया था। इसका मकसद ट्रेन में सवार यात्रियों को नुकसान पहुंचाना था। इस हमले में अब तक 30 लोगों के घायल होने की खबर हैं। ब्रिटेन में यह इस साल का पांचवां आतंकी हमला है जिसके चलते सुरक्षा बलों ने लंदन में खतरे का स्तर बढ़ा दिया है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed