{"_id":"578a47914f1c1ba94013d6f6","slug":"is-claimed-responsibility-for-the-terrorist-attack-in-nice-france","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएस ने ली फ्रांस में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आईएस ने ली फ्रांस में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी
एजेंसी/पेरिस
Updated Sat, 16 Jul 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर नीस में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।
आईएस ने कहा है कि यह सीरिया में आईएस के खिलाफ जारी इन देशों की लड़ाई का जवाब है।
दूसरी तरफ, नीस हमले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शनिवार को इस हमले में मारे गए 84 लोगों की याद में पूरे फ्रांस में राष्ट्रीय शोक मनाया गया। एक आतंकी ने शुक्रवार को नीस में बस्टिल डे के आयोजन के लिए जमा हुई भीड़ को ट्रक से रौंद दिया था।

हमले को अंजाम देने वाले आतंकी से जुड़े चार लोग गिरफ्तार
एक कानूनी सूत्र ने बताया कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी से जुड़े चार लोगों को पकड़ा गया है। इसमें से एक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीन लोगों को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है।
इसी बीच, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने नीस हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस से जुड़ी अमाक एजेंसी ने आईएस सूत्रों के हवाले से यह बात बताई।
इसमें कहा गया है कि सीरिया में आतंकी संगठन के खिलाफ कई देशों द्वारा शुरू किए गए युद्ध के जवाब में यह हमला था। फ्रांस के राष्ट्रपति फांस्वा ओलांद ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
बता दें कि बृहस्पतिवार की रात को ट्यूनीशियाई आतंकी ने 19 टन वजनी ट्रक को बास्टिल डे के समारोह में शामिल हुई भीड़ पर चला दिया। इसमें 84 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से भी ज्यादा लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।