फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   IS claimed responsibility for the terrorist attack in Nice (France).

आईएस ने ली फ्रांस में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी

Sat, 16 Jul 2016 08:11 PM IST
एजेंसी/पेरिस
एजेंसी/पेरिस Updated Sat, 16 Jul 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
IS claimed responsibility for the terrorist attack in Nice (France).
फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर नीस में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।
विज्ञापन


आईएस ने कहा है कि यह सीरिया में आईएस के खिलाफ जारी इन देशों की लड़ाई का जवाब है।

दूसरी तरफ, नीस हमले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार को इस हमले में मारे गए 84 लोगों की याद में पूरे फ्रांस में राष्ट्रीय शोक मनाया गया। एक आतंकी ने शुक्रवार को नीस में बस्टिल डे के आयोजन के लिए जमा हुई भीड़ को ट्रक से रौंद दिया था।

हमले को अंजाम देने वाले आतंकी से जुड़े चार लोग गिरफ्तार

IS claimed responsibility for the terrorist attack in Nice (France).
एक कानूनी सूत्र ने बताया कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी से जुड़े चार लोगों को पकड़ा गया है। इसमें से एक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीन लोगों को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है।

इसी बीच, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने नीस हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस से जुड़ी अमाक एजेंसी ने आईएस सूत्रों के हवाले से यह बात बताई।

इसमें कहा गया है कि सीरिया में आतंकी संगठन के खिलाफ कई देशों द्वारा शुरू किए गए युद्ध के जवाब में यह हमला था। फ्रांस के राष्ट्रपति फांस्वा ओलांद ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

बता दें कि बृहस्पतिवार की रात को ट्यूनीशियाई आतंकी ने 19 टन वजनी ट्रक को बास्टिल डे के समारोह में शामिल हुई भीड़ पर चला दिया। इसमें 84 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से भी ज्यादा लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed