{"_id":"58f857da4f1c1bf258470a77","slug":"ireland-woman-yells-at-train-passengers-go-back-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड: ट्रेन में महिला ने की नस्ली टिप्पणी, कहा- 'तुम एक कलंक हो! गो बैक टू इंडिया।'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आयरलैंड: ट्रेन में महिला ने की नस्ली टिप्पणी, कहा- 'तुम एक कलंक हो! गो बैक टू इंडिया।'
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
नस्ली टिप्पणी करने वाली महिला
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड में एक आयरिश महिला द्वारा ट्रेन में सफर के दौरान एशियाई यात्रियों पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने एक एशियाई यात्री के सीट पर बैग रखने पर नस्ली टिप्पणी करते हुए कहा कि 'तुम एक कलंक हो! गो बैक टू इंडिया।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने की भारतीय पर हमले की निंदा, नस्लीय हमले से इंकार नहीं
विज्ञापन
ट्वीटर पर पोस्ट की गई इस घटना की वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला यात्रियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। आयरिश इंडिपेंडेंट के अनुसार, 'द बेक्सवे' नाम के ट्वीटर यूजर ने रविवार को लिमेरिक कोलबर्ट स्टेशन से लिमरिक जंक्शन जा रही के ट्रेन में इस वीडियो को रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- US के बाद न्यूजीलैंड में भारतीय पर नस्ली हमला, FB पर दिखाया हैरेसमेंट का वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि महिला चिल्लाते हुए कह रही है कि 'गो बैक टू इंडिया,।' इसके बाद महिला दूसरे शख्स कहती है कि देखो उस लड़के के बदसूरत सिर को।
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो पोस्ट करने वाली महिला ने बताया कि वाकई में क्या हुआ? यह पूरी तरह से वीडियो से पता नहीं चलता। वह महिला उन यात्रियों के पास बैठे थी और वह गुस्से में चिल्ला रही थी। ऐसा ट्रेन के पूरे सफर के दौरान चलता रहा। मैं बिल्कुल महफूज महसूस नहीं कर रही थी। अगर हाथापाई हो जाती तो हमारी मदद के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था।
आयिरश रेल के प्रवक्ता इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया वय्कत करते हुए कहा कि ट्रेन में इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार किए बिना हमारी ट्रेनों में सफर करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि फुटेज बहुत स्पष्ट और बहुत ही चौंकाने वाली हैं।
देखें वीडियो-
@IrishRail angry anti-indian #racist rail passenger from Limerick to Limerick junction (part 1) #irishrail pic.twitter.com/78YVx2LP5Y
— TheBex™ (@TheBexWay) April 16, 2017