फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Ireland: increasing sexual abuse in Catholic churches, preparing for exhibition in front of the Pope

आयरलैंड : कैथोलिक गिरजाघरों में बढ़ रहे यौन शोषण के मामले, पोप के सामने प्रदर्शन की तैयारी

Wed, 22 Aug 2018 05:12 AM IST
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
Ireland: increasing sexual abuse in Catholic churches, preparing for exhibition in front of the Pope
पोप फ्रांसिस। (फाइल फोटो)

कैथोलिक गिरजाघरों में बच्चों के यौन शोषण के हजारों मामले प्रकाश में आने के बाद पोप फ्रांसिस द्वारा लिखे गए पत्र के बावजूद पीड़ित परिजन संतुष्ट नहीं हैं। पीड़ितों ने पोप की आयरलैंड यात्रा के दौरान प्रदर्शन की तैयारी की है। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर सरकार पर जबरदस्त दबाव है।

विज्ञापन


दुनिया भर के कैथोलिक गिरजाघरों में कई पादरियों और बिशपों के यौन शोषण से संबंधित गंभीर आरोपों के बीच पोप फ्रांसिस 26 अगस्त को आयरलैंड का दौरा करने वाले हैं। विरोध को देखते हुए कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धार्मिक नेता ने एक खुला पत्र भी लिखा जिसमें लिखा, शर्म और प्रायश्चित के साथ, हम स्वीकार करते हैं कि एक धार्मिक समुदाय होने के नाते हमें जहां होना चाहिए था, हम वहां नहीं हैं। हमने समय पर कार्रवाई नहीं की और इसकी गंभीरता को नहीं समझा। हमने यह नहीं जाना कि इसके चलते कितनी सारी जिंदगियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


दुनिया भर के 1.2 अरब कैथोलिक ईसाईयों को लिखे इस पत्र में पोप ने आम लोगों से साथ आने की अपील करते हुए लिखा कि हमें मिलकर मौत की इस संस्कृति को खत्म करना होगा। लेकिन आयरलैंड में इसके बावजूद कैथोलिक समुदाय में विरोध है, क्योंकि पोप ने यह नहीं बताया कि वह अपराधी पादरियों या बिशपों पर क्या कार्रवाई करेंगे। वे 26 अगस्त को डबलिन के फीनिक्स पार्क में प्रार्थना करेंगे जहां चर्च शोषण का शिकार लोग प्रदर्शन करेंगे। इन प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कॉम ओ गॉरमैन कर रहे हैं जो 1980 में पादरी के दुराचार के शिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च को पता था कि भीतर क्या हो रहा है
करीब 38 साल पहले चर्च में पादरी का यौन शिकार हुए गॉरमैन ने बताया कि चर्च को उस वक्त पूरी तरह यह पता था कि भीतर क्या हो रहा है। इसके बावजूद अपराध जारी रहे। यही कारण रहा कि इसके बाद पूरी दुनिया में ऐसे अपराध सामने आए। अमेरिकी राज्य पेसिल्वेनिया की ग्रैंड ज्यूरी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 70 साल में करीब 300 पादरियों ने कम से कम 1000 बच्चों का यौन शोषण किया। लेकिन न तो पादरियों या बिशपों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई और न ही बच्चों को सुरक्षा मुहैया कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed