फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   indians trust their politicians more in comparison to rest of the world

वैश्विक औसत की तुलना में दोगुने भारतीयों का राजनेताओं पर विश्वास

Fri, 07 Sep 2018 04:45 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Fri, 07 Sep 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
indians trust their politicians more in comparison to rest of the world
2

दुनियाभर में राजनेताओं की छवि कुछ खास अच्छी नहीं है मगर भारतीय उन पर कुछ ज्यादा ही भरोसा करते हैं। एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, 22 फीसदी भारतीयों का मानना है कि राजनीति में अब पहले से कम झूठ बोला जाता है जबकि इस मामले में वैश्विक औसत मात्र 10 फीसदी है।

विज्ञापन


ब्रिटेन की एक संस्था इप्सोस मोरी ने दुनियाभर के 27 देशों में फेक न्यूज, फिल्टर बबल्स, पोस्ट ट्रूथ और ट्रस्ट पर अध्ययन किया। इस अध्ययन में 27 देशों के करीब 19 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


अध्ययन में सामने आया कि राजनेताओं से सच बोलने की उम्मीद करने वाले 22 फीसदी भारतीयों की तुलना में ब्रिटेन के लोग अपने राजनेताओं पर सबसे कम भरोसा करते हैं। 4 फीसदी लोगों के साथ ब्रिटेन में सबसे कम लोग अपने राजनेताओं सच बोलने की उम्मीद करते हैं। यही संख्या स्वीडन, हंगरी और स्पेन में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


57 फीसदी लोग मानते हैं कि 30 साल पहले की तुलना में राजनीति और मीडिया में अब झूठ ज्यादा हो गया है। ऐसा मानने वालों की संख्या दक्षिण अफ्रीका में 71 फीसदी, अमेरिका में 69 फीसदी और स्वीडन में 68 फीसदी है। सर्वेक्षण के अनुसार, फेक न्यूज को लेकर 77 भारतीय आश्वस्त हैं कि वे वास्तविक और फेक न्यूज में अंतर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed