फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Indians emerge as UK's largest ethnic group among newly registered sperm donors

ब्रिटेन: स्पर्म डोनेट करने वालों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा

Thu, 03 Sep 2015 06:37 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
Indians emerge as UK's largest ethnic group among newly registered sperm donors

हाल ही में आए एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि ब्रिटेन में स्पर्म डोनेट करने के लिए जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है उनमें भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है। ब्रिटेन में स्वतंत्र रुप से फर्टिलिटी उपचार पर काम करने वाली संस्था ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड इंब्रियोलॉजी अथारिटी (एचएफईए) की एक रिपोर्ट सामने आई है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट के मुताबिक 2009 से 2013 के बीच कुल 52 भारतीयों ने स्पर्म डोनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। यह संख्या ब्रिटेन में स्पर्म डोनेट करने वाले अन्य देशों के लोगों की संख्या से कहीं अधिक है। उदारहरण के लिए पाकिस्तान के केवल 13 ऐसे लोग हैं जिन्होंने स्पर्म डोनेट करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा आयरलैंड के 34, चीन के 17 और 26 के करीब काले अफ्रीकन लोग हैं। जबकि इस सूची में किसी भी बांग्लादेशी नागरिक का नाम दर्ज नहीं है। वैज्ञानिक तौर पर देखा जाए तो केवल एक ही डोनर 10 परिवारों की बच्चा पैदा करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिलाएं भी हैं आगे

Indians emerge as UK's largest ethnic group among newly registered sperm donors

इस रिपोर्ट में जो सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है वो यह है कि सूची में स्पर्म डोनेट करने वाले भारतीय पुरुषों की तुलना में अंडाणु डोनेट करने वाली भारतीय महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

पुरुषों की तुलना में कुल 57 भारतीय महिलाओं ने अपने अंडाणु दान किए हैं। हालांकि, इस सूची में 74 ब्लैक अफ्रीकन महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर पहले नंबर पर काबिज हैं।

इसके अलावा पाकिस्तान की 26, चीन की 29 और बांग्लादेश की पांच महिलाओं ने भी अंडाणु डोनेट करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

ब्रिटेन में बढ़ा शिशु जन्म दर

Indians emerge as UK's largest ethnic group among newly registered sperm donors

हाल ही में आई एक अन्य रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ कि पिछले 40 सालों के इतिहास में इस साल ब्रिटेन में बच्चों की जन्म दर की संख्या में बड़ा संख्या में ईजाफा हुआ।

इस साल 48 बच्चे प्रतिदिन की दर से बच्चों ने जन्म लिया। इनमें ब्रिटेन में रहने वाले विदेशी परिवारों में जन्म लेने वाले बच्चे भी शामिल है। आपको बता दें कि यह क्लिनिक डोनर्स को उनके सर्विस के लिए पैसे भी देता है।

स्पर्म डोनर्स को उनके सर्विस के लिए एक बार क्लिनिक आने पर 35 पौंड और महिलाओं को पूरे चक्रण क्रम के लिए 750 पौंड की धनराशि दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed