{"_id":"9a8ca45c-5a3a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"indian-student-missing-in-uk-father-went-to-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में भारतीय छात्र लापता, पिता खोजने पहुँचे","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन में भारतीय छात्र लापता, पिता खोजने पहुँचे
Updated Wed, 09 Jan 2013 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में लापता हुए एक भारतीय छात्र के पिता का कहना है कि जब तक उनका बेटा नहीं मिल जाता, तब तक वह ब्रिटेन से नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
छात्र का नाम सौविक पाल है। 18 वर्षीय सौविक को आखिरी बार नववर्ष की पार्टी में देखा गया था। सौविक ट्रैफोर्ड वेयरहाउस प्रोजेक्ट में नाइट पार्टी से रवाना होने के बाद से ही लापता हैं।
सौविक को बीते एक हफ्ते से तलाशा जा रहा है। उनकी तलाश में गोताखोर मैनचेस्टर शिप नहर में भी गोता लगा चुके हैं। लेकिन सौविक का कहीं पता नहीं चला।
सौविक के पिता शांतनु पाल को जब उनके बेटे के लापता होने के बारे में बताया गया तो वह भारत से ब्रिटेन पहुंचे।
शांतनु का कहना है कि 'यह उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय है।'
सौविक मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का छात्र है। नए साल की सुबह वह पार्टी से वापस घर नहीं पहुंचा था।
'रोल मॉडल'
सौविक के बारे में बताया जाता है कि उनका कद पांच फुट सात इंच और बदन छरहरा है।
वह भारतीय लहजे में ही बात करते हैं और उनके माथे की दाईं तरफ एक निशान भी है।
आखिरी बार जब उन्हें देखा गया, तब वह डेनिम की पूरी बाजू वाली शर्ट और ग्रे-ट्राउज़र पहने हुए थे। उन्होंने चमड़े के जूते पहन रखे थे।
सौविक के पिता का कहना है कि 'उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और वह उसे तलाश किए बिना वापस नहीं जाएंगे।'
सौविक के पिता सांतनु कहते हैं, ''मैं तमाम लोगों से अपील करना चाहता हूं कि उन्हें इस मामले में कोई भी सुराग मिले तो कृपया पुलिस को इस बारे में जानकारी अवश्य दें।''
विज्ञापन
सांतनु कहते हैं कि भारत में उनका पूरा परिवार सौविक को लेकर बहुत परेशान है और उसका छोटा भाई सौविक को अपना 'रोल-मॉडल' मानता है।
पुलिस का कहना है कि वह सौविक की तलाश कर रही है।