फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Indian sikh turban removed by english man outside the british parliament

ब्रिटिश संसद के बाहर अंग्रेज ने उतारी भारतीय सिख की पगड़ी, कहा- मुस्लिम गो बैक

Thu, 22 Feb 2018 07:06 PM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Thu, 22 Feb 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Indian sikh turban removed by english man outside the british parliament

ब्रिटेन की संसद के बाहर एक श्वेत पुरुष ने भारतीय सिख की पगड़ी खींचने की कोशिश की। साथ ही हमलावर ने कहा, मुस्लिम वापस जाओ। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 37 साल के रवनीत सिंह पर यह नस्लीय हमला तब हुआ जब वह सिख लेबर एमपी तनमनजीत सिंह धेसी से मिलने बुधवार को पोर्टक्युलिस हाउस गए थे, जो ब्रिटेन की संसदीय इमारत का ही एक हिस्सा है।
विज्ञापन


पंजाब के रहने वाले पीड़ित रवनीत ने कहा, वह कतार में इंतजार कर रहे थे। तभी एक आदमी दौड़ते हुए आया और चिल्लाने लगा, मुस्लिमों वापस लाओ। उसने उनकी पगड़ी भी खींचने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवनीत बताते हैं, हमलावर ने तेजी से उनकी पगड़ी खींच रहा था। उसने आधी पगड़ी खींच ली थी, लेकिन उन्होंने पगड़ी को कसकर पकड़ लिया। इससे पहले वह कुछ और करता, वह उस पर जोर से चिल्लाए। फिर वह भाग गया। 


रवनीत के मुताबिक हमलावर श्वेत था और वह अंग्रेजी नहीं बोल रहा था। उसने दूसरी भाषा में कुछ नस्लीय टिप्पणी की, लेकिन उसको वह समझ नहीं पाए। उसने मुस्लिम वापस जाओ जैसा कुछ कहा। रवनीत के मेजबान सांसद धेसी ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि दोषी को सजा मिलेगी। 

पर्यावरण कार्यकर्ता हैं रवनीत
रवनीत इको सिख संगठन के दक्षिण एशिया प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। वह 14 मार्च को होने वाले सिख विश्व वातावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सांसद तनमनजीत सिंह धेसी से मिलने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed