{"_id":"590280774f1c1be959c0cfa4","slug":"indian-origin-soldier-life-imprisonment-in-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड में भारतीय मूल के सैनिक को उम्रकैद ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इंग्लैंड में भारतीय मूल के सैनिक को उम्रकैद
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Fri, 28 Apr 2017 05:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की एक अदालत ने एक भारतीय मूल के ब्रिटिश सैनिक को अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या के मामले में कम से कम 22 साल कैद की सजा सुनाई है। भारतीय मूल के 26 वर्षीय ब्रिटिश सैनिक हैरी ढिल्लन पर पिछले वर्ष उत्तर पूर्वी इंग्लैंड में एलिस रगल्स के फ्लैट में जबरन घुसकर उसका गला काटने का आरोप है।
विज्ञापन
हालांकि अदालत में ढिल्लन ने रगल्स की हत्या करने के आरोप से इनकार किया। लेकिन न्यू कैसल क्राउन कोर्ट की ज्यूरी ने ढिल्लन को हत्या का दोषी पाया और जज पॉल स्लोन ने उसे 22 साल कैद की सजा सुनाई। हत्या को बर्बरता की पराकाष्ठा बताते हुए जज ने ढिल्लन से कहा कि सुनवाई की शुरुआत से लेकर अंत तक उसने जरा सा भी पछतावा नहीं दिखाया।
विज्ञापन
ढिल्लन को 24 वर्षीय मृतका के ई मेल, फोन, मैसेज और सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने का भी दोषी पाया गया। रगल्स को खून से सनी हालत में उसके साथ रहने वाली मैक्सिन ने देखा था और पुलिस को फोन कर बताया था कि उसकी हत्या ढिल्लन ने की है जो उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
हत्या से कुछ दिन पहले दोनों के रिश्ते टूट जाने के बाद से ही ढिल्लन रगल्स के पीछे पड़ा हुआ था। वह उसका पीछा करता, आधी रात को घर का दरवाजा पीटता, फोन कर उसे परेशान करता था। रगल्स ने उसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि हत्या से एक दिन पहले ही रगल्स ने पुलिस से ढिल्लन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया था।