फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Indian-origin man jailed for sex act in BMW while driving; girlfriend was killed

कार चलाते वक्त बनाए शारीरिक संबंध,गर्लफ्रेंड की मौत पर सात साल की सजा

Mon, 31 Aug 2015 07:59 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
Indian-origin man jailed for sex act in BMW while driving; girlfriend was killed

चलती कार में शारीरिक संबंध बनाने के चलते हुए हादसे में गर्लफ्रेंड की मौत

विज्ञापन
हो गई। अदालत ने इस मामले में भारतीय मूल के एक व्यकित को जिम्मेदार ठहराया है। 36 वर्षीय मिनेश परबत को लंदन की स्थानीय अदालत ने इस मामले में सात साल की सजा सुनाई है।

मिनेश परबत अपनी बीएमडब्लू कार में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। संबंध बनाते समय वो अपनी बीएमडब्लू कार भी चला रहे थे।

पिछले साल सक्सेस में जब यह हादसा हुआ तो मिनेश की गाड़ी की रफ्तार 60 मील प्रति घंटा थी। मिनेश की गर्लफ्रेंड और दो बच्चों की मां लीजा इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई। बाद में अस्पताल ले जाते समय लीजा की रास्ते में मौत हो गई।

'मैं तुम्हे जिम्मेदार ठहराता हूं'

Indian-origin man jailed for sex act in BMW while driving; girlfriend was killed

लीजा को जब अस्पताल ले जाया गया तो उस समय उसके शरीर पर सिर्फ अंर्तवस्‍त्र और टीशर्ट थी। दक्षिणी पूर्वी इंग्लैंड के जज पीटर ग्रिफिथस ने कहा कि मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं कि यह हादसा तुम्हारे तेज स्पीड में गाड़ी चलाते समय शारीरिक संबंध बनाने के कारण हुआ।

इस हादसे के लिए पूरी तरह से मैं तुम्हे जिम्मेदार ठहराता हूं। जब इस मामले का ट्रायल चल रहा था तो परबत ने इस बात से पूरी तरह से ‌इंकार किया था कि गाड़ी चलाते समय उसने शारीरिक संबंध बनाए थे।

इस हादसे में ‌मिनेश के चेहरे पर कई चोंटे आई थीं। मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि मिनेष के खून में 102 मिलीग्राम एल्कोहल पाया गया था जबकि ब्रिटेन में खून में गाड़ी चलाते समय सिर्फ 80 मिलीग्राम एल्कोहल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed