{"_id":"5a7c78394f1c1b2d068b5653","slug":"indian-origin-girl-cracks-mathletics-hall-of-fame-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में भारतीय मूल की लड़की ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनाई मैथ हॉल ऑफ फेम में जगह","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन में भारतीय मूल की लड़की ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनाई मैथ हॉल ऑफ फेम में जगह
एजेंसी, लंदन
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश मैथमेटिक्स हॉल ऑफ फेम
- फोटो : official website
भारतीय मूल की 8 वर्षीय लड़की को ब्रिटिश मैथमेटिक्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। यह पुरस्कार उसे प्राइमरी स्कूल छात्राओं की ऑनलाइन गणित आधारित स्पर्धा में अव्वल आने पर दी गई है।
विज्ञापन
सोहिनी राय चौधरी ब्रिटेन और अन्य देशों से शिरकत करने वाली बच्चों में शीर्ष पर रही। सोहिनी ने गति और सटीकता के साथ गणित के पजल्स सुलझाए। इसके साथ ही उसे टॉप 100 वर्ल्ड हॉल ऑफ फेम में भी जगह मिली।
विज्ञापन
फाइनांस में एमबीए और पेशे से एकाउंटेंट उनके पिता मयंक राय चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन गणित के सवाल हल करने में वास्तव में वह उत्साहित होती थी और इससे एक माहौल बना और वह वर्ल्ड हॉल ऑफ फेम में जगह बना पाई।
विज्ञापन