फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Indian-origin doctor Leo Varadkar looks to create history today by becoming Ireland PM

भारतीय मूल के डॉक्टर आज आयरलैंड के प्रधानमंत्री बनकर रच सकते हैं इतिहास

Fri, 02 Jun 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 02 Jun 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Indian-origin doctor Leo Varadkar looks to create history today by becoming Ireland PM
लिओ वारडकर

मुंबई में एक परिवार बड़ी बेसब्री से शुक्रवार को आने वाले आयरलैंड के चुनाव परिणामों का उत्सुकता से इंतजार कर रहा है। भारतीय मूल के लिओ वारडकर अगर आयरलैंड के प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीतते हैं तो 38 वर्ष की उम्र में दुनिया के कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने का इतिहास रच सकते हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि आयरिश प्रधानमंत्री पद के चुनाव का परिणाम आयरलैंड के समयानुसार शाम करीब 5 बजे तक घोषित हो सकता है। भारतीय समयानुसार परिणाम रात करीब 10 बजे आ सकता है। 
विज्ञापन


उनकी चचेरी बहन मशहूर ओडिशा डांसर शुभदा वारडकर कहती हैं कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से हैं जो 1960 के दशक में मुंबई और आयरलैंड में सक्रिय रहे। उनके पिता अशोक ने जो पेशे से डॉक्टर थे, एक आयरिश नर्स मिरियम से शादी की। लिओ भी एक डॉक्टर हैं, उनके माता-पिता मुंबई और हमारे पैतृक गांव वरद भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लियो भी यहां आ चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने KEM हॉस्पिटल से इंटर्नशिप पूरी की है। जब वह खेल मंत्री थे, तो वह आयरिश क्रिकेट टीम के साथ मुंबई आए थे। वह कहती है, "हमारा एक बड़ा परिवार है। हमारे बोरिवली घर में 60 से ज्यादा रिश्तेदारों मिलते जुलते हैं। 


शुभदा पिछले साल डबलिन गई थीं। वो बताती हैं कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, उन्होंने मुझे संसद भवन और संग्रहालय घुमाया। मैंने उनसे कहा कि मैंने तो भारतीय संसद भी नहीं देखा है, जिस पर वह हंसे और कहा मैंने देखा है। उनकी हमेशा से राजनीति और सामाजिक कल्याण में रूचि थी। मैंने उन्हें नेहरू की डिस्कवरी ऑफ इंडिया की एक प्रति दी थी लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें पहले से ही भारतीय इतिहास के बारे में पता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed