{"_id":"5b65b0c04f1c1ba43e8b52da","slug":"indian-high-commission-handed-nirav-modi-extradition-insistence-documents-to-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी प्रत्यर्पण के लिए भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन को सौंपे दस्तावेज ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
नीरव मोदी प्रत्यर्पण के लिए भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन को सौंपे दस्तावेज
भाषा, लंदन
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण आग्रह से संबंधित दस्तावेज ब्रिटेन के केंद्रीय प्राधिकरण को सौंपे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। नीरव मोदी दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ऋण घोटाले का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के तहत यह इकाई अब इस अनुरोध पर विचार करेगी। यह आपसी सहमति के कानूनी सहायता आग्रह के तहत आता है। यह इकाई आपराधिक जांच या प्रक्रिया में सहयोग करती है। उसके बाद ही नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण वॉरंट जारी किया जाएगा। ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने जून में सूचित किया था कि इस अनिश्चितता के बावजूद वह प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
राज्यसभा में एक लिखित जवाब में इसी सप्ताह विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने कहा था कि नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का आग्रह लंदन में भारतीय उच्चायोग को भेजा गया है। इसे आगे ब्रिटेन के अधिकारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
लंदन में आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि दस्तावेज जमा कराने के बाद प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ब्रिटेन के प्रत्यर्पण कानून, 2003 के तहत भारत श्रेणी दो में आता है। इसमें ब्रिटेन की अदालत के अलावा देश के गृह मंत्री की मंजूरी की भी जरूरत होती है।