फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Indian flag in Parliament Square was pulled down torn and stamped in UK

पीएम के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने फाड़ा तिरंगा, भारत ने जताया विरोध ब्रिटेन ने मांगी माफी

Fri, 20 Apr 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंंदन Updated Fri, 20 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Indian flag in Parliament Square was pulled down torn and stamped in UK
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फ्लैग पोल पर लगाए गए झंडों में से तिरंगे को फाड़ दिया है। भारत सरकार ने इसपर कड़ा विरोध जताया तब स्कॉटलैंड  यार्ड ने तुरंत झंडा बदला और माफी मांगी।  ब्रिटेन यात्रा के दौरान इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मोदी के विरोध में उग्र हुई भीड़ ने  भारत में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार, कठुआ कांड, खालिस्तान की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग इतने उग्र हो गए कि उन्होंने 53 राष्ट्रमंडल देशों के ‘फ्लैग पोल’ पर लगे आधिकारिक झंडों में से तिरंगे को ही फाड़ दिया।
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ समिट और द्विपक्षीय वार्ता के लिए लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी जब  ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे से मुलाकात कर रहे थे तब वहां एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने विरोध के सुर बुलंद किया। इसी दौरान फ्लैग पोल पर लगे  तिरंगे को भी फाड़ दिया, इसके बाद तत्काल प्रभाव से भारत ने विरोध जताया। ब्रिटिश अधिकारियों ने इस मामले में माफी मांगी और झंडे को बदल दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पार्लियामेंट स्क्वायर और 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर पीएम मोदी के विरोध में करीब 500 से अधिक लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सिख फेडरेशन यूके के खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी 'माइनोरिटी अंगेस्ट मोदी' हिंसक हो गए। पार्लियामेंट स्क्वायर पर एकत्रित हुए लोगों का नेतृत्व पाकिस्तान मूल के पीर नाजिर अहमद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इन प्रदर्शनकारियों में कुछ का नेतृत्व कश्मीरी अलगाववादी समूह कर रहे थे। ये लोग बैनर और झंडे ले कर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास एकत्र हो गए। प्रधानमंत्री मोदी चोगम में भाग लेने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार से ब्रिटेन में हैं।  

जिस समय प्रदर्शनकारी डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रदर्शन कर रहे थे  तभी रूलिंग पार्टी के सांसदों ने पीएम टेरीजा मे से निंदा करने की गुजारिश की जिसपर उन्होंने किसी तरह का रिस्पांस करने से इनकार कर दिया। इस प्रदर्शन को कवर करने पुहंचे कुछ पत्रकार भी हिंसक प्रदर्शन में फंस गए थे और ड्यूटी पर मौजूद स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों को बीच - बचाव करना पड़ा।

मैं हिन्दुस्तान हूं', 'मैं शर्मिंदा हूं' 'बेटी बचाओ'

Indian flag in Parliament Square was pulled down torn and stamped in UK
PM Modi in UK
चार साल के कार्यकाल में यह पहली बार है जब पीएम मोदी को विदेशी सरजमीं पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इन प्रदर्शनकारियों में कास्टवाच यूके और साऊथ एशिया सॉलिडेरिटी ग्रुप के लोगों ने भी  मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया और 'मोदी तुम्हारे हाथ खून से रंगे हैं', 'मोदी का स्वागत नहीं' जैसे बैनर भी दिखाये।

उनके साथ ही कुछ और प्रदर्शनकारी भी जुटे। उनके हाथों में जम्मू - कश्मीर के कठुआ जिले की बलात्कार पीड़िता बच्ची, पत्रकार गौरी लंकेश की तस्वीरें थीं। लंकेश को पिछले साल उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी।
प्रदर्शनकारियों में भारतीय महिलाओं के कई समूह भी शामिल थे। इन लोगों ने भारत में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपने मूक प्रदर्शन के लिए सफेद कपड़े पहने हुए थे। उनकी तख्तियों पर लिखा था 'मैं हिन्दुस्तान हूं', 'मैं शर्मिंदा हूं' 'बेटी बचाओ'।

ब्रिटेन के विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) के एक प्रवक्ता ने बताया, 'लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन पार्लियामेंट स्क्वायर में एक छोटे से समूह की ओर से उठाए गए कदम से हम निराश हैं और जैसे ही हमें इस बारे में बताया गया, हमने उच्चायुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा से संपर्क किया।'  एक तरफ जहां पीएम का विरोध किया जा रहा था वहीं दूसरी ओर कुछ समूह ऐसे भी थे जो उनके समर्थन में नारे बाजी कर रहे थे इन्हीं में कुछ महिलाएं ढोल की थाप के साथ 10 डाऊनिंग स्ट्रीट पर मोदी के पक्ष में समां बांध रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed