{"_id":"5ad8bb594f1c1b63098b55ab","slug":"india-will-invest-more-than-1-billion-in-uk-job-opportunities-for-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के लंदन दौरे के बीच खुशखबरी, UK में भारतीयों के लिए बंपर नौकरियां","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
PM मोदी के लंदन दौरे के बीच खुशखबरी, UK में भारतीयों के लिए बंपर नौकरियां
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
भारत अब द्विपक्षीय समझौते के तहत ब्रिटेन में 1 अरब पाउंड से ज्यादा निवेश करेगा, इससे ब्रिटेन में 5,750 नौकरियां मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान दोनों देशों ने एक मसौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। एक अरब पाउंड से ज्यादा के निवेश प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश क्षेत्रों में किए जाएंगे।
विज्ञापन
ब्रिटेन में 1 अरब पाउंड से ज्यादा का निवेश करेगा भारत
ब्रिटिश सरकार ने बृहस्पतिवार को नए इंडो-यूके व्यापार समझौते के बारे में घोषणा की। दोनों देशों के बीच ये समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटिश समकक्ष टेरेसा मे के साथ बातचीत के बाद हुई है।
विज्ञापन
Pictures from @Commonwealth18, where PM @narendramodi and other world leaders are taking part. pic.twitter.com/hdSnhewo9M
विज्ञापन विज्ञापन— PMO India (@PMOIndia) April 19, 2018
बता दें कि अपने यूके दौरे पर गए पीएम मोदी ने CHOGM 2018 में शिरकत की। इस दौरान पीएम टेरेसा मे और स्कॉटलैंड के राष्ट्रमंडल महासचिव बैरोनेस पेट्रीसिया ने उनका स्वागत किया। यहां पीएम मोदी ने राज्य के अन्य प्रमुखों के साथ विंडसर कैसल में बैकठ की।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ही राष्ट्रमंडल देशों के भविष्य पर चर्चा करना थी। इस दौरान 1500 एनआरआई एक विशेष कार्यक्रम में मोदी से प्रश्न पूछ सके। वहीं भारतीय के लिए ये खुशखबरी तब बनी जब 1 अरब पाउंड से ज्यादा के निवेश पर पीएम मोदी ने हस्ताक्षर किए।