फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   India's poor and deprived students can not get the benefit of English medium schools

भारत के गरीब और वंचित तबके के छात्रों को नहीं मिल पाता अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का लाभ

Mon, 26 Nov 2018 02:04 PM IST
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Updated Mon, 26 Nov 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
India's poor and deprived students can not get the benefit of English medium schools

वैज्ञानिकों का दावा है कि भारत के वंचित तबके के बच्चों को पढ़ाते समय अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करना, खासकर जिनके घरों में कोई दूसरी भाषा बोली जाती है, उन्हें बुनियादी स्कूली कौशल सिखाने में लाभकारी नहीं हो सकता है। शोधकर्ता इस चीज को जानने की कोशिश में जुटे हुए हैं कि क्यों सामान्य तौर पर एक से ज्यादा भाषा जानने वाले भारतीय बच्चे पश्चिमी देशों में कई भाषाओं को जानने वाले बच्चों की तरह ही सीखने में इस बात का फायदा नहीं उठा पाते हैं। 

विज्ञापन


ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के शोधकर्ता कर्नाटक, हैदराबाद तथा नयी दिल्ली में परियोजना सहयोगियों के साथ मिलकर चार साल के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह जानना है कि एक ऐसे देश में जहां कई भाषाएं जानना बेहद सामान्य सी बात है, वहां इसका लाभ उस तरह नहीं दिखता है जैसा यूरोप में दिखता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि भारतीय बच्चे इस तरह बहुत ही धीमी गति से स्कूल में सिखाई जाने वाली बुनियादी चीजें सीखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed