फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   India rank 138 on freedom of the press index worldwide

प्रेस की आजादी के मामले में भारत 138वें पायदान पर, अंतिम स्थान पर उत्तर कोरिया

Wed, 25 Apr 2018 08:05 PM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Wed, 25 Apr 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
India rank 138 on freedom of the press index worldwide

प्रेस की आजादी के मामले में भारत दो पायदान लुढ़क कर 138वें स्थान पर पहुंच गया है। प्रेस की आजादी पर नजर रखने वाली एक संस्था ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह बात कही। संस्था ने आरोप लगाया कि रैंकिंग में पिछड़ने की वजह गौरी लंकेश जैसी पत्रकार के खिलाफ हिंसा है।

विज्ञापन


‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने कहा कि इस सूची में नॉर्वे लगातार दूसरे साल पहले पायदान पर कायम है। संस्था ने कहा कि उत्तर कोरिया इस मामले में सबसे ज्यादा दमनकारी देश है। उसके बाद तुर्कमेनिस्तान, सीरिया और चीन का भी रिकॉर्ड काफी खराब है। 180 देशों की सूची में चीन दूसरे साल भी 175वें स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में चेताया गया है कि घृणा अपराध भारत में दूसरा बड़ा मसला है। इसमें कहा गया है कि 2014 में जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से हिंदू कट्टरपंथी पत्रकारों के प्रति काफी आक्रामक हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में पत्रकार गौरी लंकेश को इसके उदाहरण के तौर पर पेश किया गया है। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स में कहा गया है कि इस रैंकिंग में भारत के पिछड़ने का बड़ा कारण पत्रकारों के खिलाफ हिंसा है। इसके अलाव तीन और पत्रकारों की हत्या को भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि अन्य हत्याओं के कारण साफ नहीं हैं, जो आमतौर पर ग्रामीण इलाकों में होती हैं और वहां रिपोर्टर को बहुत कम वेतन दिया जाता है।


चीन के हालात भी बदतर
रिपोर्ट में चीन को खासतौर पर रेखांकित करते हुए कहा गया है कि वहां बड़े पैमाने पर तकनीकी के इस्तेमाल के कारण ‘सेंसरशिप और निगरानी’ अप्रत्याशित स्तर पर पहुंच चुकी है। वहां विदेशी पत्रकारों का काम कर पाना बेहद कठिन है और आम नागरिक को तो सोशल मीडिया पर किसी सामग्री को साझा करने पर जेलों में ठूंस दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed