फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   India can start extradition process against Nirav Modi in britain

भगोड़े नीरव मोदी के खिलाफ ब्रिटेन में प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर सकता है भारत

Fri, 15 Jun 2018 06:59 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Fri, 15 Jun 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
India can start extradition process against Nirav Modi in britain
Nirav Modi
ब्रिटेन के क्राउन अभियोजन सेवा (सीपीएस) ने भारत से कहा है कि वह हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हालांकि नीरव ब्रिटेन में कहां है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। यह जानकारी एक भारतीय अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी। सीबीआई ने नीरव के प्रत्यर्पण अनुरोध की प्रक्रिया शुरू की है। ब्रिटिश गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद उसके खिलाफ प्रत्यर्पण वारंट जारी किया जा सकता है।  
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि नीरव मोदी ब्रिटेन में हो सकता है या फिर यहां से फरार हो गया होगा क्योंकि आखिरी बार उसे पेरिस की उड़ान से निकलते देखा गया था। सीपीएस ने हमें नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण का अनुरोध देने को कहा है ताकि उसके खिलाफ वारंट जारी किया जा सके और उसकी तलाश कर गिरफ्तार किया जा सके। ब्रिटेन में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नीरव मोदी 13500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का आरोपी है और इस साल की शुरुआत में भारतीय पासपोर्ट पर लंदन पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed