फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   india at un, kashmir will remain an integral part of India, Pakistan Terroristan

UN में बोला भारत- पाकिस्तान बन गया टेररिस्तान, दुनियाभर में एक्सपोर्ट कर रहा आतंकी

Fri, 22 Sep 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 22 Sep 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
india at un, kashmir will remain an integral part of India, Pakistan Terroristan
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। भारत ने कहा कि यह बहुत असामान्य बात है कि जिस देश ने ओसामा बिन लादेन को बचाया और मुल्ला उमर जैसे लोगों का ठिकाना बना हुआ है, वह शिकार होने का तर्क दे रहा है। 

विज्ञापन


भारत ने संयुक्त राष्ट्र में राइट टू रिप्लाई के अधिकार के तहत यह बातें कही। भारत ने कहा कि अपने संक्षिप्त इतिहास में, पाकिस्तान आतंकवाद का पर्याय बना हुआ है। साथ ही भारत ने यह भी कहा कि पाक (पवित्र) जमीन की तलाश में पाकिस्तान आतंकियों की पाक जमीन बन गया है। 
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान को टेररिस्तान करार दिया, जो आतंकियों को जन्म देता है और दुनियाभर में एक्सपोर्ट करता है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान को यह मानना होगा की कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हालांकि पाकिस्तान सीमा पार से आतंकी भेजता रहा है, लेकिन वह कभी-भी भारत की क्षेत्रीय अखंडता को तोड़ नहीं सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में आतंकियों की सप्लाई करने वाला पाकिस्तान हमें मानवाधिकार पर लेक्चर देता है। दुनिया को उस देश से लोकतंत्र और मानवाधिकार का लेक्चर नहीं चाहिए, जो खुद अपने लोगों पर जुल्म करता हो। 

टेररिस्तान एक ऐसी सीमा है, जिसने दुनियाभर के आतंकियों को एक किया। पाकिस्तान केवल ऐसी विनाशकारी सलाह दे सकता है, जिससे विश्व को दुख पहुंचेगा। 
 

 

पाक ने फिर अलापा पुराना राग

india at un, kashmir will remain an integral part of India, Pakistan Terroristan

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने शुक्रवार को एक बार फिर कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का घोषणापत्र लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को लागू करने से इनकार कर रहा है, जिसमें जनमत-संग्रह के जरिए कश्मीर समस्या के हल की बात कही गई है। 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाक पीएम ने कहा कि 'पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर समेत हर मुद्दे पर बातचीत को तैयार है। कश्मीर मुद्दे पर किसी विशेष दूत की नियुक्ति की जानी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed