{"_id":"59be43974f1c1b1c688b50de","slug":"in-london-train-blast-case-police-arrests-second-accused-probe-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन ट्रेन विस्फोट मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लंदन ट्रेन विस्फोट मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
london attack
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लंदन ट्रेन हमले के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वेस्ट लंदन से पुलिस ने 21 साल के युवक को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। युवक को ब्रिटेन टेररिज्म एक्ट के आधार पर साउथ लंदन पुलिस स्टेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पुलिस लंदन ट्यूब ट्रेन में हुए आतंकी हमले से जुड़े एक 18 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आतंकी हमले की जांच में इस गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण बताया है। केंट पुलिस ने इस व्यक्ति को शनिवार सुबह डोवर के पोर्ट क्षेत्र से आतंकी कानून के तहत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पढ़ें: लंदन हमले के बाद ट्रंप ने किया ट्वीट हमें और एक्टिव होने की जरूरत है,थेरेसा मे को लिया निशाने पर
विज्ञापन
उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखने के बाद साउथ लंदन पुलिस स्टेशन में भेज दिया गया। इस्लामिक स्टेट ने शुक्रवार को पारसन्स ग्रीन अंडरग्राउंड स्टेशन पर हुए बम धमाके की जिम्मेदारी ली है। आईएस की समाचार एजेंसी ‘अमाक’ के कहा कि लंदन मेट्रो हमले में किए गए धमाके को हमारे ही दल ने अंजाम दिया है।
पढ़ें: लंदन में फिर आतंकी हमला, अंडरग्राउंड ट्रेन में IED से हुआ धमाका, 22 यात्री घायल
उसने दावा किया कि यह हमला आईईडी से किया गया था। इसका मकसद ट्रेन में सवार यात्रियों को नुकसान पहुंचाना था। इस हमले में अब तक 30 लोगों के घायल होने की खबर हैं। ब्रिटेन में यह इस साल का पांचवां आतंकी हमला है जिसके चलते सुरक्षा बलों ने लंदन में खतरे का स्तर बढ़ा दिया है।