{"_id":"59862c124f1c1bd7058b46dc","slug":"in-europe-panic-spreads-over-millions-of-poisonous-eggs","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोप में मुर्गी के अंडों में मिला जहरीला कीटनाशक, कई देशों में फैली दहशत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
यूरोप में मुर्गी के अंडों में मिला जहरीला कीटनाशक, कई देशों में फैली दहशत
एजेंसी, बर्लिन
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Europe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोप में मुर्गी के अंडों के भीतर तेजी से फैलने वाला जहरीला कीटनाशक ‘फिप्रोनिल’ पाया गया है। इसके चलते मुर्गी के लाखों अंडे इन दिनों कूड़ेदान में फेंके जा रहे हैं। यूरोपीय सुपर बाजार श्रंखला में शुमार अधिकांश स्टोरों ने अपने सैकड़ों आउटलेट से सभी अंडे वापस बुलाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
अंडों में ‘फिप्रोनिल’ पाए जाने की शिकायत जर्मनी, हॉलैंड और बेल्जियम समेत कई देशों से मिली है। यह एक ऐसा कीटनाशक है जो इंसान के शरीर में यदि अधिक मात्रा में चला जाए तो लिवर, किडनी और थायरायड ग्रंथि को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी देकर इसे रोकने के लिए कहा है। अक्सर जानवरों में पैदा होने वाले खून चूसने वाले कीड़ों को मारने के लिए ‘फिप्रोनिल’ का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यही कीटनाशक यूरोप की मुर्गियों के अंडों में भी मिला है, जिसकी उपज हॉलैंड से मानी जा रही है।
विज्ञापन
इस कीटनाशक के बारे में सूचना मिलते ही यूरोपीय देशों में अंडे खाने वाले लोगों में काफी दहशत है और लोगों ने घरों में रखे अंडे भी बाहर फेंकना शुरू कर दिया है। यूरोप की बड़ी सुपर बाजार श्रंखला ‘आल्डी’, ‘चेनो रेवे’ और ‘लिडिल’ ने अपने स्टोरों से दूषित अंडों को वापस मंगा लिया है।
छह साल में दूसरी बार यूरोप के पोल्ट्री फॉर्मों के भीतर ऐसा संकट देखा जा रहा है। ताजा संकट हॉलैंड के फॉर्म से पैदा हुआ है। हॉलैंड के 150 से अधिक पोल्ट्री फॉर्म अस्थायी तौर पर बंद कर दिए गए हैं। जबकि हॉलैंड से ही करीब 30 लाख अंडे जर्मनी के बाजार में पहुंचे हैं।