{"_id":"5a2c1f5c4f1c1b6e468b964b","slug":"in-britain-a-man-of-indian-origin-is-in-jail-after-he-cheated-with-the-will-of-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में मां की वसीयत से धोखाधड़ी करने वाले भारतीय मूल के शख्स को जेल","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन में मां की वसीयत से धोखाधड़ी करने वाले भारतीय मूल के शख्स को जेल
एजेंसी, लंदन
Updated Sun, 10 Dec 2017 05:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मृत मां की वसीयत से धोखाधड़ी करने वाले एक भारतीय मूल के शख्स को ब्रिटेन की एक अदालत ने कसम खाने के बाद झूठ बोलने के लिए 12 महीने की सजा सुनाई गई है। पेशे से अकाउंटेंट इस शख्स को इस साल के शुरुआत में अपनी मां की वसीयत से धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन
लंदन के रहने वाले गिरीश दह्याभाई पटेलहाद ने एक सादे कागज पर अपनी बीमार मां से हस्ताक्षर करा लिए थे। इसके बाद उसने इसके साथ कुछ दस्तावेज लगाकर दावा किया कि मलेशिया में परिवार के 16 करोड़ के ताड़ तेल के वृक्षारोपण के व्यवसाय में से उसके नाम चार करोड़ का हिस्सा किया है।
विज्ञापन
पढ़ें: दोस्त को न्यूड फोटो भेजती थी गर्लफ्रेंड, सह न पाया युवक और ऐसे लिया बदला
विज्ञापन
65 वर्षीय शख्स के दावे को उसके भाई यशवंत ने अदालत में चुनौती दी और इसके बाद फोरेंसिक जांच में दस्तावेजों के जाली होने का खुलासा हो गया। वहीं अदालत ने 1986 में बनी पुरानी वसीयत को मान्यता दे दी जिसमें मृत मां ने सब कुछ 69 वर्षीय यशवंत के नाम कर दिया था। यशवंत पेशे से न्यूयॉर्क में डॉक्टर हैं।