फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   ikea withdraws eik lasagne after pork found

बारहसिंगा के गोश्त में मिला था सूअर का मांस

Sat, 06 Apr 2013 10:51 PM IST
Updated Sat, 06 Apr 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
ikea withdraws eik lasagne after pork found

स्वीडन की कंपनी आईकिया ने सूअर का मांस मिले होने की शिकायत की पुष्टि के बाद बाज़ार से बारहसिंगा मांस के अपने उत्पादों को हटा लिया है।

विज्ञापन


आईकिया ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने बारहसिंगा मांस के उत्पादों के करीब 18,000 पैकेटों को मार्केट से वापस ले लिया है। कंपनी के इन पैकेटों में सूअर का मांस के अंश पाए गए थे।
विज्ञापन


कंपनी ने इस उत्पाद की बिक्री मार्च में बंद कर दी थी। पिछले शुक्रवार को जांच में मांस के दूषित होने की पुष्टि भी हो गई।

वैसे आईकिया का कहना है कि सूअर का मांस किसी भी तरह सेहत के लिए हानिकारक नहीं था।

यूरोप में मांस उत्पादों में दूसरे किस्म के गोश्त की मिलावट का ये ताज़ा मामला है। इस 'दूषित मांस घोटाले' के मामालों में एक और कड़ी जुड़ गई है।

आईकिया उन कंपनियों में से एक है जिनके मांस उत्पादों में घोड़े का मांस पाया गया था। साल 2013 के शुरुआत में इस कंपनी को अपने रेस्तरां और किराने की दूकानों से मीट उत्पाद हटाने पड़े थे। कुछ ही दिनों पहले ये भी ख़बर आई थी कि एक कंपनी के मांस के पैकटों में गधे के मांस मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई में कमी
अपने एक बयान में कंपनी ने बताया है कि 'लेसेन अल्ग-एल्क लेसेन' की बिक्री पर पिछले महीने ही तब रोक लगा दी गई थी जब बेल्जियम के अधिकारियों ने उनमें सूअर के मांस मिले होने की शिकायत सही पाई थी।

इसके बाद कई और जांच किए गए। फिर आईकिया ने पाया कि 'फेमिल्जेन डफगार्ड' नाम की आपूर्ति कंपनी द्नारा भेजी गई कलेसेन की एक खेप में करीब 1.4 फीसदी सूअर के मांस की मिलावट मौजूद थी। दुकानों से बारहसिंगा मांस उत्पादों के अब तक करीब 17,600 पैकेट वापस लिए गए हैं।


स्वीडन के अखबार ‘द लोकल’ ने मांस की आपूर्तिकर्ता कंपनी के बारे में यह कहते हुए लिखा है कि पैकेटों में सीलबंद मीट इसलिए दूषित पाए गए।

क्योंकि पैक करने से पहले अलग-अलग जानवरों की मीट के रखरखाव में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया। कंपनी ने अखबार के जरिए यह भी दावा किया है कि वह अपने उत्पादों के रख-रखाव के तरीकों में सुधार ला रही है।

आईकिया का दावा है, “आईकिया बेहतर, सुरक्षित और स्वास्थ्यप्रद उत्पादें मुहैया करवाने के लिए अपने ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्ध है। हमने अपने आपूर्तिकर्ता सहयोगियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि हमारे ग्राहकों को पैकेट के भीतर वही मिले जो पैकेट के ऊपर लेबल किया गया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed