फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   if you want to be happy so try to visit world's happiest country finlad

अगर आप खुशी चाहते हैं तो जाइए दुनिया के सबसे सुखी देश फिनलैंड

Thu, 15 Mar 2018 11:17 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
if you want to be happy so try to visit world's happiest country finlad

ठंडे मौसम और लंबी सर्दियों वाला देश फिनलैंड अब दुनिया का सबसे खुश देश भी बन चुका है। यह बात बुधवार को आई संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट कह रही है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक 156 देशों की लिस्ट में सबसे ऊंचे पायदान पर नॉर्डिक राष्ट्र  हैं। इस रिपोर्ट में जीवन प्रत्याशा, सामाजिक समर्थन, सामाजिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दों से देश की प्रसन्नता का आंकलन किया गया।  

विज्ञापन


रिपोर्ट में फिनलैंड सबसे सुखी जगह के रूप में उभरा। बावजूद इसके कि यहां सूरज बहुत कम निकलता है और यहां का तापमान भी काफी कम रहता है जो कि डिप्रेशन होने के उत्तरदायी कारणों में से एक हैं। बीते साल की रिपोर्ट के मुताबिक पहले फिनलैंड पांचवें स्थान पर था लेकिन इस बार वह पहले पायदान पर आ गया है।
विज्ञापन


अगर भारत की बात की जाए तो रिपोर्ट में भारत का स्थान 133वां है जबकि खुश रहने के मामले में आतंकी देश पाकिस्तान और गरीब देश नेपाल भारत से आगे निकल चुके हैं। रिपोर्ट में पाकिस्तान का स्थान 75वां और नेपाल का स्थान 101वां रहा।  पिछले साल भारत का स्थान 122वां था। अब यह 11 पायदान नीचे गिरकर 133वें स्थान पर आ गया है। यदि भारत के अन्य पड़ोसी देशों की बात की जाए तो भूटान का स्थान 97वां, बांग्लादेश का 115वां, श्रीलंका का 116वां और चीन का स्थान 86वां रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारणों से है फिनलैंड दुनिया का सबसे खुश देश

if you want to be happy so try to visit world's happiest country finlad

इस बार की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार फिनलैंड दुनिया का सबसे खुश देश है। इस पर फिनलैंड ने कहा, इसका सबसे बड़ा कारण है फिनलैंड के लोगों का प्रकृति से जुड़ाव। साथ ही यहां सुरक्षा, चाइल्डकेयर, अच्छे स्कूल और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का स्तर भी बेहतर है, जिस कारण यहां के लोग खुश रहते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल की रिपोर्ट में फिनलैंड 5वें नंबर पर था लेकिन उसने इस बार नार्वे को भी पीछे छोड़ दिया है। 

अमेरिका के लोग भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खुश नहीं हैं। बीते साल की रिपोर्ट में अमेरिका 14वें नंबर पर था लेकिन इस बार वह 18वें नंबर पर आ गया है। जबकि ब्रिटेन का स्थान 19वां रहा। अगर दुनिया के सबसे दुखी देश की बात की जाए तो वह देश सीरिया है। जहां पिछले 7 सालों से गृहयुद्ध की स्थिति बनी हुई है। सीरिया का स्थान रिपोर्ट में 150वां रहा। 

हालांकि साल 2015 में लाखों प्रवासी यूरोप आए जिनमें से कुछ हजार लोग फिनलैंड भी आए। फिनलैंड एक समजातीय देश है। यहां करीब 3 लाख विदेशी रहते हैं। जिनमें ऐसे निवासी भी शामिल हैं जिनकी जड़ें विदेशों से जुड़ी हैं। फिनलैंड की कुल आबादी 55 लाख के करीब है। साथ ही यहां ऐसे समुदाय भी रहते हैं जो अफगानिस्तान, चीन, इराक और सोमालिया से ताल्लुक रखते हैं। 

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के सह संपादक जॉन हेलीवेल का कहना है कि जिन देशों का नाम टॉप टेन में शामिल हैं, वहां के नागरिक जितने खुश हैं उतने ही खुश वहां रहने वाले प्रवासी भी हैं। इस लिस्ट के टॉप 10 देशों में फिनलैंड, नार्वे, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed