{"_id":"2f4c028232e2ab510430a3c9007ddfa4","slug":"if-you-need-job-then-have-to-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब इंटरव्यू: नौकरी चाहिए...तो नाचो! ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
अजीबोगरीब इंटरव्यू: नौकरी चाहिए...तो नाचो!
Updated Sat, 07 Sep 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षात्कार में तरह-तरह के सवाल पूछा जाना आम बात है, लेकिन ब्रिटेन की रिटेल चेन करीज के एक स्टोर ने साक्षात्कार के दौरान आवेदकों को नाचने को कहा।
विज्ञापन
करीज ने माफी मांगते हुए स्वीकार किया है कि साक्षात्कार में यह हिस्सा शामिल करना एक गलती थी और यह उसकी आधिकारिक भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था।
इन आवेदकों को साक्षात्कार के लिए दुबारा बुलाया जाएगा।
विश्वविद्यालय से निकले 21 वर्षीय स्नातक एलन बेकन ने सोचा था कि इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाली रिटेल चेन करीज का कार्डिफ स्थित सुपरस्टोर नौकरी के लिए आदर्श जगह होगी, क्योंकि उन्हें कैमरों का बहुत शौक है।
विज्ञापन
साइंस डॉक्यूमेंट्री बनाने की ख्वाहिश रखने वाले बेकन ने एक सप्ताह तक साक्षात्कार की तैयारी की थी।
लेकिन साक्षात्कार के दौरान अपनी योग्यता प्रदर्शित किए जाने की बजाय रोबोट की तरह डांस कर के दिखाने को कहा गया।
अपमानजनक
बेकन साउथ वेल्स विश्वविद्यालय से पिछली जुलाई में ही डाक्यूमेंट्री, फिल्म एवं टीवी विषय में डिग्री हासिल करने के बाद से ही नौकरी की तलाश में थे।
बेकन ने कहा, ''मैंने सोचा यह एक किस्म का मजाक है, लेकिन वे गंभीर थे। पेशेवराना मुलम्मा गायब हो गया था। मैंने पिछला पूरा सप्ताह कम्पनी तलाशने में खर्च किया और उम्मीद कर रहा था कि मुझे अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा।''
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब साक्षात्कार में मुझसे डांस करने को कहा गया तो यह मुझे अपमानजनक और असहज कर देने वाला लगा।
बेकन ने कहा, ''मैंने अपने पिता को बताया कि यह 'द ऑफिस' के दृश्य जैसा था। मुझे साक्षात्कार को बीच में ही छोड़ देना चाहिए था लेकिन मुझे एक अदद नौकरी की जरूरत है।''
बेकन के अनुसार, एक अन्य अधेड़ उम्र का व्यक्ति इस सबसे काफी परेशान सा दिख रहा था। उसे रैप सॉंग पर नाचने को कहा गया था।
बेरोजगारों के एक समूह मिलियन जॉब्स के संस्थापक लॉटी डेक्सचर ने कहा कि ज्यादातर कंपनियां साक्षात्कार में काफी रचनात्कमता लाने की कोशिश करती हैं।
लेकिन यह सबसे अजीब और चौंका देने वाली घटना है।
उन्होंने कहा कि, ''सच बात तो यह है कि नियोक्ता साक्षात्कार को हल्का फुल्का बनाना चाहते हैं।''