फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   i am war prisoner in germany

'मैं जर्मनी में युद्ध बंदी हूं...।'

Fri, 03 May 2013 12:53 AM IST
Updated Fri, 03 May 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
i am war prisoner in germany

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के शिविर में युद्धबंदी रहे एक सैनिक के पोस्टकार्ड का 95 साल बाद पता चला है।

विज्ञापन


चार्ल्स जेफ़्रीज ने 30 अप्रैल 1918 को अपने परिवार को जर्मनी के लिम्बर्ग से ये बताने के लिए एक पोस्टकार्ड भेजा, जिस पर लिखा था कि उन्हें युद्धबंदी के तौर ले जाया गया है।


उन्होंने ये कार्ड अपने घर के वेस्ट क्लिफ ऑन सी, एसेक्स के पते पर भेजा था।

78 साल की चार्ल्स जेफ़्रीज की पोती पैट निकोलस को ये पोस्टकार्ड अपने परिवार की पुरानी फाइल में मिला।

‘रॉयल नेवी डिवीज़न’
पैट निकोलस अब अपने दादा के बारे में और जानकारी जुटाना चाहती हैं कि उन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान किस तरह की भूमिका निभाई।

इस कार्ड के मुताबिक चार्ल्स जेफ़्रीज ‘रॉयल नेवी डिवीज़न’ रेजीमेंट में थे, लेकिन क्या वो घायल हुए थे, या नहीं ये पता नही चलता।

इस पोस्टकार्ड पर जर्मनी का टिकट व मुहर लगी है। कार्ड पर उनके जन्म का साल है 1890, चार्ल्स जेफ़्रीज ने अपनी निजी जानकारियां और घर का पता पेंसिल से लिखा है।
विज्ञापन


पैट निकोलस ने इस कार्ड को अध्ययन के लिए इतिहासकारों को सौंप दिया है।

ये कार्ड जर्मन और अंग्रेजी भाषा में है और इसका शीर्षक है, "मैं जर्मनी में युद्धबंदी हूं।"

फेफड़ों के कैंसर से मौत
पैट निकोलस उस वक्त किशोरी थी, जब जेफ़्रीज की 1953 में फेफड़ों के कैंसर से मौत हो गई थी।

वो कहती हैं "उनकी बातें मुझे अच्छी तरह से याद है। काश मैंने उनसे युद्ध के बारे में पूछा होता। लेकिन लोगों ने भी इसके बारे में बात नहीं की।"

चार्ल्स जेफ़्रीज जल निरीक्षक थे और साउथएंड वाटरवर्क्स कंपनी के लिए काम करते थे।

पैट निकोलस कहती हैं "मुझे पता है कि जब उन्हें बंदी बना लिया गया तो मेरी दादी ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्हें लकवा मार गया।"

"मैंने इस कार्ड पर लिखावट की जांच की है और ये निश्चित रूप से चार्ल्स जेफ़्रीज की ही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed