फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   I am a victim of politics like Robert Vadra and Virbhadra: Vijay Mallya

मैं रॉबर्ट वाड्रा और वीरभद्र की तरह राजनीति का शिकार: माल्या

Tue, 21 Nov 2017 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 21 Nov 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
I am a victim of politics like Robert Vadra and Virbhadra: Vijay Mallya
विजय माल्या
शराब कारोबारी विजय माल्या ने खुद को राजनीतिक पीड़ित बताया है। उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तरह राजनीति का शिकार हुआ हूं।  
विज्ञापन


सोमवार को माल्या को भारत वापस लाने के लिए लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विजय माल्या की तरफ से दलील दी गई कि जिस तरह से मौजूदा केंद्र सरकार रोबर्ट वाड्रा और वीरभद्र से राजनीतिक बदला ले रही है, वैसा ही मेरे साथ भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


माल्या के इन आरोपों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब देते हुए कहा कि माल्या इस केस को भटकाने के लिए इस तरह के बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माल्या पर आरोप है कि उन्होंने भारत के विभिन्न बैंकों के 9000 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चुकाए बिना 2016 में ब्रिटेन भाग गए। माल्या को भारत लाने के लिए लंदन की एक अदालत में मामला चल रहा है। 


ये भी पढ़ेंः माल्या को भारत लाने की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी, ब्रिटिश अदालत ने तिहाड़ को बताया 'असुरक्षित'

लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने माल्या के प्रत्यर्पण मुकदमे की सुनवाई पर चार दिसंबर से आठ दिन तक के लिए तय कर दी है। सुनवाई के दौरान माल्या कोर्ट में ब्लू कोर्ट में दिखाई दिए। वो बेहद शांत और आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे थे। कोर्ट में उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मुझ पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद और आधारहीन हैं। 

वहीं सीबीआई और ईडी ने कोर्ट में माल्या के खिलाफ बैंकों से धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेज पेश किए। इसके जवाब में माल्या ने कहा कि मैंने बैंक से लिया लोन बिजनेस के लिए लिया था न किसी और काम के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed