नफरत की इंतहा, शौचालय में बहा दी बीवी की अस्थियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की पुलिस का कहना है कि 68 साल के एक आदमी ने मरने के बाद अपनी पत्नी की अस्थियों को एक सुपर मार्किट के शौचालय में फल्श करने की बात स्वीकार की है।
अधिकारियों को राख और अस्थियों के कुछ छोटे टुकड़े अप्रैल में मिले थे। उस व्यक्ति ने कहा कि उसकी बीवी की मौत प्राकृतिक कारणों से एक बीमारी के बाद हुई थी।
इस व्यक्ति ने ये भी माना कि वह अपनी पत्नी से बहुत नफरत करता था, इसलिए उसने अंतिम संस्कार के बाद राख को शौचालय में बहाने की कोशिश की।
..और नफरत दिन प्रतिदिन बढ़ती ही गई
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक व्यक्ति ने कहा है, “बीवी की मौत के पहले उसका जीवन बहुत ही दुखदायी था। और नफरत दिन प्रतिदिन बढ़ती ही गई।
“पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वो अब इस बात पर विचार कर रहे हैं कि इस मामले में केस दर्ज किया जाए या नहीं। टोक्यो में अंतिम संस्कार के बाद राख को बिखेरने या छोड़ने की लिए निश्चित जगहों को तय किया गया है।