फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Hundreds feared dead in the Mediterranean Sea

भूमध्यसागर में प्रवासियों की दो नाव डूबी, सैकड़ों के मरने की आशंका

Fri, 24 Mar 2017 10:55 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Fri, 24 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hundreds feared dead in the Mediterranean Sea
रबर की नाव डूबने से हुई लोगों की मौत - फोटो : www.aljazeera.com

लीबिया के पास भूमध्यसागर में एक हवा भरी रबर की नाव के डूब जाने से पांच शव बरामद हुए हैं, जबकि इस हादसे में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यहां काम कर रहे कुछ समूहों में से एक प्रोएक्टिवा ओपन आर्म्स ने बताया कि पहले इस क्षेत्र में एक हवा भरी नाव यहां तेजी से डूब रही थी और कुछ देर बाद ही एक अन्य नाव डूबी हुई पाई गई।

विज्ञापन


बचाव दल के कर्मचारियों को ऐसी दो नाव यहां मिली हैं, जिसके बाद 200 से ज्यादा प्रवासियों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई है। स्वीडन के एनजीओ प्रोएक्टिवा ओपन आर्म्स के मुताबिक हमें लीबिया तट से करीब 15 किलोमीटर दूर रबर की नौकाओं के पास 5 शव तैरते हुए दिखाई दिए थे। एनजीओ की प्रवक्ता लारा लैनुजा ने बताया कि जो शव हमें मिले हैं वह अफ्रीकी मूल के 16 से 20 साल की उम्र के नागरिकों के हैं। 
विज्ञापन


इन शवों को प्रोएक्टिव समूह के जहाज गोल्फो अज्जुरो पर रखा गया है। इटली के तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि की। लारा ने बताया कि प्रवासियों से भरी नौकाओं का डूबना इस क्षेत्र में आम बात हो गई है क्योंकि मानव तस्कर इन नौकाओं में क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाकर समुद्र पार कराते हैं। चूंकि एक नाव में करीब 120 से 140 लोग होते हैं इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं इस हादसे में 200 से ज्यादा लोग डूबे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भूमध्यसागर में डूबने से मारे गए थे 5000 प्रवासी लोग

Hundreds feared dead in the Mediterranean Sea
रबर की नाव पर सवार लोग - फोटो : AFP

यूरोपीय संघ और तुर्की के बीच हुए एक समझौते के बाद ग्रीस के रास्ते से प्रवासियों के यूरोपीय देशों की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद इस क्षेत्र से बड़ी तादाद में प्रवासियों ने मध्य भूमध्यसागर को पार करने मानव तस्करी की कोशिशें शुरू कर दीं। प्रवासी मामलों के अंतरराष्ट्रीय संगठन के ने बताया कि इस साल भूमध्यसागर पार करने की कोशिश में 559 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2016 में भूमध्यसागर पार करने की कोशिश करने में लगभग 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed