फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Huge Portugal forest blaze kills 57

पुर्तगाल के जंगल में आग से 57 की मौत, अधिकांश लोग कारों में जिंदा जल गए!

Sun, 18 Jun 2017 05:14 PM IST
एजेंसी/लिस्बन
एजेंसी/लिस्बन Updated Sun, 18 Jun 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Huge Portugal forest blaze kills 57
पुर्तगाल के जंगलों में आग - फोटो : stuff
मध्य पुर्तगाल के एक जंगल में भयानक आग लगने से कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य झुलस गए हैं। सरकार ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत कार में जलकर हुई है।
विज्ञापन


अग्निशमन दल के करीब 500 कर्मचारियों और 160 वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है। आग पेड्रोगो ग्रांडे नगरपालिका में शनिवार दोपहर बाद भड़की थी। लिस्बन के निकट सीविल प्रोटेक्शन मुख्यालय में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि हम जो देख रहे हैं वह एक बड़ी दुखद घटना है। फिलहाल 57 लोगों के मौत की पुष्टि की जा चुकी है लेकिन यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। अभी हमारी पहली प्राथमिकता आग पर काबू पाने की है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री जॉर्ज गोम्स ने बताया था कि मारे गए गए 19 लोग नागरिक हैं। इनमें से तीन की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। लपटों की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत कार में ही जलकर हो गई जब वे फिग्यूएरो डोस विन्होस से कॉस्टेनहेइरा डे पेरा जा रहे थे। घायलों में 10 की हालत नाजुक है। इनमें से छह अग्निशमन कर्मचारी हैं। आग से कई गांव प्रभावित हुए हैं। आग से कितना नुकसान हुआ है इस बारे में गोम्स तत्काल बताने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुर्तगाल के अधिकांश इलाकों में इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है और लू वाली हवाएं चल रही हैं। यही वजह है कि आग पर काबू पाने में मुश्किलें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed