फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   hottest day of uk

ब्रिटेन में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

Tue, 23 Jul 2013 08:23 AM IST
Updated Tue, 23 Jul 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
hottest day of uk

रिटेन में सोमवार का दिन सात साल में सबसे गर्म दिन रहा। देश भर में गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा है।

विज्ञापन


हीथ्रो और पश्चिमी लंदन के नोर्थोल्ट में सोमवार को तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले ब्रिटेन में इस मौसम का सबसे ज्यादा तापमान पिछले बुधवार को दक्षिणपूर्व लंदन के हैम्पन वॉटरवर्क्स में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्म मौसम को देखते हुए सोमवार को रात को वहां बारिश की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

ब्रिटेन की गर्मी

बीबीसी के वेदर सेंटर का कहना है कि कुछ छोटे स्टेशनों से तापमान संबंधी रिपोर्टें आनी अभी बाकी हैं जिनके बाद तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो सकता है।

सात साल पहले 2006 में सरे के विस्ले में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। बीबीसी के मौसम विश्लेषक माइक सिल्वरस्टोन का कहना है कि 2006 के बाद से दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड में सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन


ब्रिटेन में इन दिनों अच्छी खासी गर्मी पड़ रही है। हालांकि पिछले सात दिनों में शनिवार का दिन ऐसा रहा जब देश भर में तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं गया।

लेकिन इस गर्मी के कारण ब्रिटेन में कई तरह की समस्याएं भी हो रही हैं। देश कुछ हिस्सों में घास आग पकड़ रही है। स्कॉटलैंड के अलावा पूर्वी लंदन में इपिंग जंगलों भी ऐसे मामले देखने में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed