फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Hospital services across England hit by cyber attack

ब्रिटेन के अस्पतालों के अलावा 90 से ज्यादा देशों में साइबर अटैक, इलाज के लिए भटक रहे हैं लोग!

Sat, 13 May 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 13 May 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
Hospital services across England hit by cyber attack
women health check up
दुनिया में कभी जिसकी बादशाहत थी, आज उस देश के निवासी अस्थाई तौर पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जूझ रहे हैं। दरअसल, इंग्लैंड में साइबर अटैक की वजह से तमाम अस्पतालों की सेवाएं बाधित हो गई हैं और लोगों को इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। साइबर अटैक के कारण कम्प्यूटर लॉक हो गए हैं।
विज्ञापन


अमेरिका की नैशनल सिक्यॉरिटी एजेंसी जिस तकनीक का इस्तेमाल करती थी वह लीक हो गई। हैकर्स ने इसी तकनीक के माध्यम से इतने बड़े स्तर पर साइबर हमला किया है। साइबर अटैक का प्रभाव ब्रिटेन के साथ-साथ स्पेन, पुर्तगाल और रूस जैसे देशों में भी हुआ है। माना जा रहा है कि 90 से ज्यादा देश हैकर्स के इस सबसे बड़े हमले में फंस चुके हैं।
विज्ञापन



स्वास्थ्य सेवाओं पर साइबर अटैक के चलते लोगों को बेहद जरुरी स्थिति में ही अस्पतालों का रुख करने के लिए कहा जा रहा है। दरअसल, डॉक्टर अभी सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही दे पा रहे हैं। इसकी वजह वो साइबर अटैक है, जिसकी वजह से उनके कंप्यूटर सिस्टम ठप पड़ गए हैं और लोगों की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


एक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संगठन ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि संदिग्ध साइबर अटैक की वजह से नेशनल हेल्थ सर्विस सिस्टम को बंद किया जा चुका है,ताकि इस हैकिंग से निपटा सके सके।


एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट पर खबर दी गई है कि अस्पताल के कंप्यूटर शुरू तो हो रहे हैं, पर एक प्रोसेस के बाद स्क्रीन पर मैसेज आने की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे। उनसे सिस्टम ऑन करने के नाम पर धन की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed