फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   hiv infected organ transplant

डॉक्टरों का कमाल, एचआईवी मरीज का अंग दूसरे को लगाया

Fri, 06 May 2016 04:43 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 06 May 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
hiv infected organ transplant
hiv transplanat - फोटो : Getty

ब्रिटेन में एक एचआईवी संक्रमित मरीज के शरीर में एक अन्य एचआईवी संक्रमित मरीज के अंगों को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है। एचआईवी वायरस के कारण गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की मौत होने के बाद उनकी किडनी और लीवर को दान कर दिया गया था। एनएचएस प्रत्यारोपण विशेषज्ञ का कहना है कि नए तरह का प्रयोग अंगदान की कमी को पूरा करेगा और इससे उन लोगों को भी अंगदान करने का मौका मिलेगा जो एचआईवी से संक्रमित हैं। अंगदान के इंतज़ार में क़रीब तीन लोगों की मौत रोजाना हो जाती है। एनएचएस ब्लड एंड ट्रांसप्लांट के अंगदान और प्रत्यारोपण के एसोसिएट मेडिकल डायरेक्टर प्रोफ़ेसर जॉन फोरसाइथ का कहना है कि यह खुशी की बात है कि एचआईवी संक्रमित कुछ लोगों ने अपने अंग दान कर इसी वायरस से संक्रमित दूसरे लोगों की मदद की है।

विज्ञापन


इस तरह के नए प्रयोग से अंगदान की कमी को दूर करने की संभावना जगी है। मौजूदा समय में एचआईवी संक्रमित व्यक्ति अपने जैसे ही किसी दूसरे मरीज को अंग दान कर सकता है। अंगदान करने की संभावना वाले सभी मरीजों की एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी की जांच की जाती है। पहला किडनी प्रत्यारोपण 2015 में सेंट थॉमस हॉस्पिटल में हुआ था।
विज्ञापन


किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रचेल हिल्टन कहती हैं इस तरह किडनी का सफल प्रत्यारोपण होना एक नया प्रयोग है। उनका कहना है कि पहले एचआईवी संक्रमित व्यक्ति का अंग बेकार चला जाता था, क्योंकि यह पता ही नहीं था कि उन अंगों का किसी और में प्रत्यारोपण करना सुरक्षित रहेगा या नहीं। अब हम जानते हैं कि अब एचआईवी संक्रमित व्यक्ति का अंग ऐसी ही बीमारी से जूझ रहे दूसरे मरीज में भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसमें ख़तरा इस बात का भी है कि एचआईवी संक्रमित मरीज का अंग दूसरे व्यक्ति के स्वास्थ्य में जटिलताएं बढ़ा दे। प्रोफ़ेसर फोरसाइथ कहते हैं कि यह बहुत अहम है कि अंगों का प्रत्यारोपण सुरक्षित तरीके से किया जाए जिससे कि अंग लेने वाले व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed