फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   herschel telescope switched off

ब्रह्माण्ड की कोख में झांकने वाले का आखिरी सलाम

Wed, 19 Jun 2013 01:22 PM IST
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
herschel telescope switched off

सुदूर अंतरिक्ष में चक्कर लगी रही एक अरब यूरो लागत की वेधशाला हर्शेल का संचालन बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


नियंत्रकों ने सोमवार को यान के ईंधन टैंकों को खाली कर दिया और उसे सभी तरह के संपर्क समाप्त करने का कमांड दिया।

ये वेधशाला अब धरती से 21.4 लाख किलोमीटर दूर धीरे-धीरे सूर्य के आसपास मंडरा रही है।

कई अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हर्शेल अंतरिक्ष में स्थापित की जाने वाली अपनी तरह की सबसे सशक्त वेधशाला थी। इसे 2009 में प्रक्षेपित किया गया था।

अपने चार साल के संचालन के दौरान इस वेधशाला ने कई तस्वीरें और आंकड़े भेजे जिससे तारों की उत्पत्ति और आकाश गंगा के विकास के बारे में समझने में मदद मिली।

अंतिम कमांड
जर्मनी के दार्मस्टेड स्थित यूरोपीय अंतरिक्ष संचालन केन्द्र ने सोमवार को 12 बजकर 25 मिनट पर संचार ट्रांसपोंडर बंद करने के लिए अंतिम कमांड भेजा।

universeरेडियो संदेश को हर्शेल तक पहुंचने में छह सेकेंड लगे और इसके बाद धरती पर मौजूद केन्द्र को इस बात की पुष्टि करने में छह सेकेंड लगे कि वेधशाला के संपर्क टूट चुका है।
विज्ञापन


यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के हर्शेल यान संचालन मैनेजर मिख श्मिट ने कहा, “ये वास्तव में एक खूबसूरत यान था।”

उन्होंने बीबीसी न्यूज़ से कहा, “इस यान ने कभी भी हमें ज़्यादा परेशान नहीं किया।

इससे हमें बेहद आसानी हुई और हम उसका अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सके।

सेवामुक्त
हर्शेल ने अपने अंतिम हीलियम कूलेंट का इस्तेमाल कर लिया था जिसके बाद उसे सेवामुक्त करना जरूरी हो गया था। हीलियम के खत्म हो जाने के बाद हर्शेल एक तरह से अंधा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मीटर लंबे इस अंतरिक्षयान को सेवामुक्त किए जाने के साथ ही इसके हाइड्राजीन प्रणोदक टैंक भी खाली कर दिए गए हैं ताकि भविष्य में किसी तरह के जोखिम से बचा जा सके।

श्मिट ने कहा, “हर्शेल अब कभी भी पृथ्वी से संपर्क नहीं साधेगा। हालांकि हम उसे दोबारा कमांड दे सकते हैं लेकिन हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है।”

हर्शेल को हालांकि सेवामुक्त कर दिया गया है लेकिन इससे मिले आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण जारी रहेगा।
जोनाथन अमोस (विज्ञान संवाददाता, बीबीसी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed