फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Hate crime in UK: Muslim woman assaulted by white man, hijab ripped off

ब्रिटेन में मुस्लिम महिला के खिलाफ 'हेट क्राइम', धक्का देकर हिजाब खींच नीचे गिराया

Sun, 11 Jun 2017 08:51 PM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Sun, 11 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
Hate crime in UK: Muslim woman assaulted by white man, hijab ripped off
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Truth & Tranquility
ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों के बाद घृणा अपराध में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी के तहत एक मुस्लिम महिला को कथित तौर पर धक्का देकर सड़क पर गिराने और उसका हिजाब खींचने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पीटरबरो के फेनगेट में एक मुस्लिम महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ कार से उतरी। महिला ने जैसी ही सड़क पार की उसे पीछे से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया। महिला के हिजाब को खींचकर उसके सामने फेंक दिया गया।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अपराधियों ने मौखिक रूप से बातचीत नहीं करने की रणनीति अपनाई। पुलिस ने पुष्टि की है कि वह इस मामले को नस्लीय व धर्म से जुड़े घृणा अपराध से जोड़कर देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी पुरुष गोरा, लंबा सामान्य कद-काठी वाला था और उसने काले हुड वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस सीसीटीवी और चश्मदीदों से की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं महिला को हल्की चोटें आईं हैं और वह डरी हुई बताई जा रही है।


गौरतलब है कि मैनचेस्टर और लंदन ब्रिज में आतंकवादी हमलों में 30 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद यहां घृणा अपराध बढ़ गए हैं। लंदन के मेयर सादिक खान ने पिछले सप्ताह कहा था कि लंदन हमले के बाद राजधानी में मुसलमानों के खिलाफ अपराध पांच गुना बढ़ गए हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। मैनचेस्टर हमले के बाद घृणा अपराध के मामले ज्यादा दर्ज किए गए हैं। इनमें एक मुस्लिम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी और मुस्लिम महिलाओं को नकाब नहीं पहनने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed