फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana state warehouse corporation first in maintenance of park

पार्कों को मेंटेन करने में हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कारपोरेशन सबसे आगे

Fri, 04 Mar 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 04 Mar 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
haryana state warehouse corporation first in maintenance of park
पंचकूला में फ्लावर फेस्ट की तैयारी - फोटो : amar ujala

पंचकूला में फ्लावर फेस्ट की तैयारियों के साथ टाउन पार्क वीरवार को रंग-बिरंगे फूलों से गुलजार दिखा। पहले दिन हुई बेस्ट गार्डन स्पर्धा में प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में स्कूलों, चौराहों एवं विभिन्न पार्कों को शामिल किया गया। सरकारी एवं निजी संस्थानों द्वारा पार्कों को मेंटेन करने की प्रतियोगिता में हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कारपोरेशन सेक्टर-2 पंचकूला को प्रथम, राम करण विटकर्ष सोसाइटी को द्वितीय स्थान मिला।

विज्ञापन


वहीं प्राइमरी स्कूल कैंपस में बने पार्कों में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 पंचकूला के पार्क को प्रथम स्थान, जबकि ब्रिटिश स्कूल सेक्टर 8 पंचकूला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सेकेंडरी स्कूल कैंपस में द गुरुकुल सेक्टर-20 पंचकूला का पार्क प्रथम, जबकि हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 एवं सेंट सोल्जर स्कूल सेक्टर 16 ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


शहर के गोल चक्करों को बेहतरीन तरीके से मेंटेन करने पर एनजीओ में जीएलएम इन्फ्राटेक्स प्राइवेट लि. सेक्टर 23 प्रथम, सेक्टर 5 के राउंड अबाउट को बेहतरीन तरीके से मेंटेन करने पर होटल पल्लवी एवं सेक्टर-16 के महाराजा अग्रसेन चौक को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क में 5 व 6 मार्च को 10.30 बजे वसंत उत्सव-2016 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उद्घाटन समारोह में 5 मार्च को अतिरिक्त मुख्य सचिव पी राघवेंद्र राव मुख्यातिथि होंगे। हुडा के मुख्य प्रशासक बृजेंद्र सिंह 6 मार्च को साढ़े चार बजे समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे। वह उत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।


हुडा के प्रशासक संजीव वर्मा ने बताया कि वसंत उत्सव में 5 मार्च को सुबह 8 बजे रंगोली, 9 बजे चित्रकला व पोट, टैटू पेटिंग प्रतियोगिता होगी। इसी प्रकार साढ़े नौ बजे पर्यावरण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व ग्यारह बजे मेहंदी प्रतियोगिता व हास्य कवि सम्मेलन होगा। दोपहर बाद 3 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। 6 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे बजे ड्यूट डांस, 10 बजे बेबी शो, 11 बजे मोनो एक्टिंग, 12 बजे फैशन शो, 2 बजे सोलो सिंगिंग, ढाई बजे फॉक डांस तथा 3 बजे पतंगबाजी प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed