फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   greece public sector reform fma

ग्रीस में कर्मचारियों पर कटौती की गाज

Thu, 18 Jul 2013 08:44 AM IST
Updated Thu, 18 Jul 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
greece public sector reform fma

ग्रीस की संसद ने सार्वजनिक क्षेत्र में सुधार की ग़र्ज़ से लाए गए विधेयक को मंज़ूरी दे दी है, जिसका मतलब होगा हज़ारों नौकरियों की कटौती।

विज्ञापन


हालांकि संसद में बिल उतनी आसानी से पास नहीं हुआ क्योंकि 140 सासंदों ने इसके ख़िलाफ़ वोट डाला। विधेयक के पक्ष में कुल 153 सांसद ही थे।

क़र्ज़ की शर्त के मुताबिक़ ग्रीस को लगभग सात अरब डॉलर की आर्थिक मदद पाने वाले सुधार विधेयक को पास करना ज़रूरी था।

गंभीर आर्थिक संकट झेल रहे इस यूरोपीय देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष या आईएमएफ़ और यूरोपीय संघ से क़र्ज़ मिला है लेकिन उसकी शर्तों के भीतर मुल्क को ढेर सारे आर्थिक सुधारों को लागू करना होगा।
विज्ञापन


'कोई चारा नहीं...'


ग्रीस को लगभग सात अरब डॉलर की आर्थिक मदद पाने के लिए सुधार विधेयक को पास करना ज़रूरी था।

हालांकि इसे लेकर मुल्क में पिछले दिनों भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जिस समय संसद में विधेयक पर बहस हो रही थी तब भी वहां हज़ारों प्रदर्शनकारी मौजूद थे्।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल के पास होने के बाद बहुत सारे लोग हताश और उदास हो कर वहां से चले गए।

गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री एंटोनिस समारास का कहना है कि उनके पास इस दुखद समझौते को आगे लागू करने के अलावा कोई चारा नहीं है।

सुधार के अंतर्गत चार हज़ार लोगों को साल के आख़िर तक नौकरियों से हाथ धोना पड़ेगा। पच्चीस हज़ार लोगों को एक ऐसे समूह में डाला जाएगा जिन्हें एक ख़ास अवधि के भीतर अपने लिए नई नौकरियों की तलाश करनी होगी।

इस दौरान उन्हें अभी की तुलना में कम तन्ख़्वाह मिलेगी।

पूरानी कटौतियां

पहले लागू हुए आर्थिक सुधारों के बाद भी लोगों की तन्ख़्वाहों में कटौतियां हुई थीं और उन्हें पेंशन से हाथ धोना पड़ा था।

लेकिन राजधानी एथेंस से बीबीसी संवाददाता क्रिस मॉरिस का कहना है कि इन सब कटौतियों के बाद भी ये महसूस किया जा रहा है कि ग्रीस का क़र्ज़ बहुत अधिक है।

संवाददाता का कहना है कि आज या कल इस मामले में नई बहस शुरू होगी कि क्या ग्रीस पर मौजूद ऋण के एक और हिस्से को माफ़ किया जाए? जिसका मतलब होगा कि यूरोपीय संघ के देनदार मुल्कों को जिन्होंने ग्रीस को क़र्ज़ दे रखा है, उनके पैसे कभी वापस नहीं मिलेंगे।

ग्रीस में इस समय बेरोज़गारी की दर 27 फ़ीसदी है, और वहाँ पिछले सालों में भारी जारी राजनीतिक अस्थिरता पैदा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed