फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Grabar kitarovic elected first woman president of croatia.

क्रोएशिया को मिली पहली महिला राष्ट्रपति

Mon, 12 Jan 2015 09:11 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
Grabar kitarovic elected first woman president of croatia.

क्रोएशिया के चुनावों में कांटे की टक्कर के बाद विपक्षी दावेदार कोलिंदा ग्रैबर किटारोविक देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। गिने हुए मतपत्रों में कोलिंदा ने जहां 50।5 फीसदी मत हासिल किए हैं वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे ईवो जोसीपोविक को 49।5 फीसदी वोट मिले।

विज्ञापन


हार स्वीकार कर इवो ने कोलिंदा को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। कोलिंदा की जीत इस बात का संकेत देती है कि मंदी के छह साल के शासन में वामपंथी गठबंधन की विफलता के बाद क्रोएशिया दक्षिणपंथी विचारधारा की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


2015 के अंत में होने वाले संसदीय चुनावों से पहले होने वाले इन चुनावों को वहां मुख्य दलों की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

दूसरे राउंड में दोनों प्रतिभागियों में अधिकतर एक प्रतिशत का अंतर बना रहा। दो हफ्ते पहले यह आंकड़ा करीब 58.9 फीसदी था, जो पहले राउंड से करीब 12 फीसदी अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलिंदा ग्रैबर किटारोविक, क्रोएशियन डेमोक्रेटिक यूनियन की एक राजनीतिक रूढ़िवादी सदस्य हैं, जिन्होंने 1991 में देश को यूगोस्लाविया से आजाद कराने में मदद की थी। 46 वर्षीय कोलिंदा पूर्व विदेश मंत्री और नाटो की सेक्रेटरी जनरल रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed