{"_id":"59bbc5e74f1c1b36688b4c84","slug":"government-has-fallen-on-the-question-of-child-sexual-abuse-in-this-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस देश में बाल यौन शोषण के सवाल पर गिर गई सरकार ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इस देश में बाल यौन शोषण के सवाल पर गिर गई सरकार
बीबीसी, हिन्दी
Updated Fri, 15 Sep 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
iceland
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों का यौन शोषण करने वाले एक व्यक्ति के साथ आइसलैंड के प्रधानमंत्री जॉर्नी बेनेडिक्टसन का नाम जुड़ने से देश का सत्तारूढ़ गठबंधन टूट गया है। ब्राइट फ्यूचर पार्टी ने घोषणा की है कि वो नौ महीने तक साथ रहने के बाद तीन पार्टी वाले गठबंधन से हट रही है।
विज्ञापन
इस घटनाक्रम से पहले ये पता चला था कि बेनेडिक्टसन के पिता ने बच्चों के यौन शोषण के दोषी एक व्यक्ति की सिफारिश की थी। आइसलैंड में ऐसा होता है कि दोषी व्यक्ति को अपना सम्मान दोबारा हासिल करना होता है।
विज्ञापन
पढ़ें: लंदन धमाके पर बोले ट्रंप- बीमार और पागल लोगों ने किया हमला, इन्हें इंटरनेट से दूर रखें
विज्ञापन
इसके लिए दोषी को अनुशंसा पत्र की जरूरत होती है। अनुशंसा पत्र मिलने पर दोषी का नाम आपराधिक रिकार्ड से हटा दिया जाता है और उन्हें काम पर लौटने की मंजूरी मिल जाती है।
सिफारिश पर हैरानी
आइसलैंड के लोगों को इस बात पर बड़ी हैरानी हुई है कि एक ऐसे व्यक्ति की सिफारिश की गई जिसे 12 साल तक लगभग हर दिन अपनी सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने का दोषी पाया गया था। बेनेडिक्टसन की सरकार पर इस मामले में लीपापोती की कोशिश करने का आरोप भी है क्योंकि शुरु में सरकार ने ये बताने से मना कर दिया था कि सिफारिशी खत किसने लिखा था।
पढ़ें: लंदन में फिर आतंकी हमला, अंडरग्राउंड ट्रेन में IED से हुआ धमाका, 22 यात्री घायल
पता ये भी चला है कि प्रधानमंत्री बेनेडिक्टसन को जुलाई में बता दिया गया था कि इस मामले में उनके पिता की भूमिका है।