{"_id":"5bd28f90bdec2269a414f620","slug":"government-announced-that-women-will-be-allowed-to-apply-for-all-roles-in-uk-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की सेना में अब सभी तरह की भूमिका निभाती नजर आएंगी महिलाएं, सरकार से मिली इजाजत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन की सेना में अब सभी तरह की भूमिका निभाती नजर आएंगी महिलाएं, सरकार से मिली इजाजत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
British Army
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की सेना में अब महिलाएं सभी तरह की सैन्य भूमिकाएं निभाएंगी। यहां की सरकार ने घोषणा की है कि अब फ्रंटलाइन पैदल सेना इकाइयों और रॉयल मरीन समेत ब्रिटिश सशस्त्र बलों में सभी सैन्य भूमिकाओं के लिए महिलाओं को आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
रक्षा सचिव गेविन विलियमसन ने विल्टशायर में आयोजित सेना के भूमि शक्ति प्रदर्शन के दौरान इसकी घोषणा की। रक्षा मंत्रालय ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया है।
विज्ञापन
गेविन विलियमसन ने कहा कि सेना में पहले से ही सेवा करने वाली महिलाएं पैदल सेना में स्थानांतरित हो सकती हैं। बता दें कि ब्रिटेन में यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वर्तमान में सेना में सेवा नहीं कर रहे हैं वे अप्रैल 2019 में बुनियादी प्रशिक्षण शुरू करने वाले नए भर्ती के साथ दिसंबर में पैदल सेना की भूमिकाओं के लिए आवेदन करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विलियमसन ने यह भी कहा है कि महिलाएं अब रॉयल मरीन में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसकी चयन प्रक्रिया इस साल के अंत से पहले शुरू हो जाएगी, जबकि प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अगले साल की शुरुआत में लिम्पस्टोन में रॉयल मरीन कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में शुरू होंगे।
बता दें कि ब्रिटेन की सेना में महिलाएं अब तक युद्ध क्षेत्रों में तो अपनी सेवा दे रही थीं, लेकिन उन्हें सीमा के बिल्कुल करीब तैनात होने की इजाजत नहीं थी। हालांकि प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने साल 2016 में ही इस प्रतिबंध को हटा दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि सेना में किया गया ये परिवर्तन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके बाद नवंबर 2016 में महिलाओं को ब्रिटेन की रॉयल सेना में शामिल होने की इजाजत मिल गई थी।