फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Global arms trade highest since Cold War

भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार, 5 साल में बढ़ा 43 फीसदी आयात

Tue, 21 Feb 2017 08:12 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
Global arms trade highest since Cold War
सांकेतिक चित्र - फोटो : Reuters

भारत पिछले पांच साल के दौरान हथियारों का सबसे बड़ा आयातक रहा है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने सोमवार को बताया कि भारत की विदेश से हथियारों की खरीद इस दौरान चीन और पाकिस्तान की तुलना में काफी अधिक रही है।

विज्ञापन


संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक 2012 से 2016 के दौरान हथियारों के  कुल वैश्विक  आयात में भारत की 13 फीसदी हिस्सेदारी रही है जो सर्वाधिक है। चीन ने जहां स्वदेशी उत्पादों से हथियारों के  आयात को लगातार कम किया है वहीं भारत इसके लिए रूस, यूरोप, अमेरिका, इजरायल और दक्षिण कोरिया पर निर्भर बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2007 से 2011 की तुलना में 2012 से 2016 के बीच भारत का हथियारों का आयात 43 प्रतिशत बढ़ा है।

विज्ञापन

चीन भी प्रमुख हथियार निर्यातक बनकर उभरा

Global arms trade highest since Cold War
सांकेतिक चित्र - फोटो : Reuters

उसने कहा कि पिछले पांच साल में बड़े हथियारों की खरीद शीत युद्ध के बाद के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है और इसका कारण एशियाई तथा पश्चिम एशियाई देशों की मांग में तेजी है। सऊदी अरब 2012 से 2016 के दौरान हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक रहा है। इस अवधि में हथियारों  का उसका आयात 2007 से 2011 की तुलना में 212 प्रतिशत बढ़ा है। आलोच्य अवधि में कतर का आयात 245 प्रतिशत बढ़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार 2012 से 2016 के दौरान हथियारों के कुल वैश्विक  निर्यात में रूस की भागीदारी 23 फीसदी रही है। इसने करीब सत्तर प्रतिशत निर्यात भारत, वियतनाम, चीन और अल्जीरिया को किया है। इस दौरान कुल निर्यात में एक तिहाई हिस्सेदारी के साथ अमेरिका शीर्ष हथियार निर्यातक रहा है। 2007 से 2011 की तुलना में इसका निर्यात 21 प्रतिशत बढ़ा है।

अमेरिका के कुल निर्यात का करीब आधा पश्चिमी एशियाई देशों को गया है। आलोच्य अवधि में वैश्विक हथियार में चीन की हिस्सेदारी 3.8 प्रतिशत से बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गई है। रिपोर्ट ने कहा है, फ्रांस की हिस्सेदारी छह प्रतिशत तथा जर्मनी की 5.6 प्रतिशत है। अब  चीन भी इनकी तरह प्रमुख हथियार निर्यातक बनकर उभरा है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed