फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   girl prevented to give order in McDonald restaurant

हिजाब पहने लड़की को मेकडोनाल्ड रेस्तरां में ऑर्डर देने से रोका, गार्ड निलंबित

Mon, 04 Dec 2017 08:19 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Mon, 04 Dec 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
 girl prevented to give order in McDonald restaurant
- फोटो : AFP

हिजाब पहनी एक 19 वर्षीय मुस्लिम छात्रा को उत्तरी लंदन स्थित मैकडोनाल्ड के एक रेस्तरां में गार्ड द्वारा ऑर्डर देने से ही रोक दिया गया। ‘द इंडिपेंडेंट’ ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। हालांकि इस भेदभावपूर्ण बर्ताव पर रेस्तरां ने माफी मांगी है। 

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए पूनावाला, कहा- वंशवाद के खिलाफ लड़ता रहूंगा
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, यहां सेवन सिस्टर रोड पर मौजूद मैकडोनाल्ड आउटलेट के बाहर खड़ी लड़की से गार्ड ने कहा कि यदि वह ऑर्डर देना चाहती है तो उसे हिजाब उतारना होगा। गार्ड के इस बर्ताव पर मुस्लिम लड़की ने जवाब दिया कि यह केवल हिजाब उतारने का मामला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इसे धार्मिक वजहों से पहनती है। लड़की ने यह भी कहा कि मैं हिजाब को लेकर शर्मिंदा भी नहीं हूं। मैं लाइन में खड़ी रहूंगी और मुझे जो भोजन चाहिए उसे लूंगी।
इस दौरान एक दूसरे ग्राहक ने मामले में दखल देते हुए मुस्लिम लड़की का बचाव किया। 

पढ़ें: पीएम मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए पूनावाला, कहा- वंशवाद के खिलाफ लड़ता रहूंगा

बाद में गार्ड के बर्ताव पर रेस्तरां ने भी माफी मांग ली। रेस्तरां ने अपने बयान में कहा कि उसने घटना में शामिल सुरक्षा गार्ड को निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर मैकडोनाल्ड ने कहा है कि उसने ऐसी कोई नीति नहीं बनाई है जो हिजाब या दूसरे धार्मिक पहनावे वाले ग्राहकों को उसके रेस्तरां में प्रवेश से रोकती हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed