फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   germany investigates possible organic egg fraud

घोड़े के मांस के बाद अब नकली अंडे

Tue, 26 Feb 2013 12:15 PM IST
Updated Tue, 26 Feb 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
germany investigates possible organic egg fraud

जर्मनी की हुकूमत ने अंडों की खरीद-बिक्री में हुई धोखेबाजी के मामलों की जांच के हुक्म जारी किए हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि विक्रेताओं ने सामान्य अंडों को जैविक अंडे बताकर ग्राहकों को बेचे जो धोखाधड़ी का मामला है।

समझा जाता है कि इस तरह के तकरीबन डेढ सौ ऐसे फार्म थे जिन्होंने अंड़ों पर गलत ढंग के लेबल लगाकर ग्राहकों को छला था। मामले का भांडाफोड़ जानवरों के अधिकारों की रक्षा करने वाली एक संस्था ने किया।

तस्वीरें

उसने फार्म की कुछ तस्वीरें खींच के ये साबित किया कि वो जैविक फार्म नहीं थे। एक बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ये मामला लगभग उसी तरह का है जिसमें बीफ, यानी गाय के मांस वाली खाने की वस्तुओं में घोड़े के गोश्त की मिलावट की जा रही थी। संवाददाता का कहना है कि दोनों मामलों में सस्ते सामानों को उच्च कोटि का बताकर मंहगे दामों पर बेचा जा रहा था।
विज्ञापन


'बड़ा धोखा'

जर्मनी के कृषि मंत्री ने कहा है कि अगर धोखाधड़ी साबित हो जाती है तो ये बहुत बड़ा मामला बनकर उभरेगा। कृषि मंत्री का कहना था कि ये धोखा सिर्फ ग्राहकों के खिलाफ ही नहीं बल्कि उन सभी जैविक फार्मों के साथ भी होगा जो अपना काम बहुत ईमानदारी से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed