फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   germany britain spying claim

अब ब्रिटेन पर जासूसी करने का आरोप

Wed, 06 Nov 2013 01:07 PM IST
Updated Wed, 06 Nov 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
germany britain spying claim

मीडिया में इन ख़बरों के आने के बाद कि ब्रिटेन बर्लिन स्थित अपने दूतावास का इस्तेमाल जासूसी के लिए कर रहा था जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के राजदूत के साथ एक बैठक की है।

विज्ञापन


ब्रिटेन दूतावास जर्मन संसद के पास है और चांसलर एंगेला मर्केल का कार्यालय भी वहीं है।

ब्रिटेन से निकलने वाले अख़बार 'इंडिपेन्डेंट' ने अपनी एक ख़बर में कहा है कि हो सकता है कि ब्रिटेन दूतावास का इस्तेमाल 'अहम ख़ुफ़िया जानकारियां जुटाने' के लिए किया गया हो।
विज्ञापन


अख़बार ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी या एनएसए के दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए कहा है कि हो सकता है कि इस काम के लिए ब्रिटेन दूतावास की छत पर लगे उच्च तकनीक वाले उपकरणों का प्रयोग किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के ख़िलाफ़’

जर्मनी का कहना है कि इस तरह की गतिविधि अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के ख़िलाफ़ है।

जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि जर्मनी के विदेश मंत्री गिदो वेस्टरवेला ने ब्रिटेन के राजदूत से मामले पर जवाब देने को कहा है।

प्रवक्ता ने कहा, “यूरोपीय विभाग के प्रमुख ने ब्रिटेन के मीडिया में छपी ताज़ा ख़बरों पर जवाब तलब किया है, साथ ही इस तरफ़ भी ध्यान आर्कषित किया है कि राजनयिक भवन के परिसर से बातचीत को सूनना या उसकी रिकार्डिंग करना अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के ख़िलाफ़ है।”


'इंडिपेन्डेंट' अख़बार की ख़बर एनएसए के उन दस्तावेज़ों पर आधारित है जिसे सीआईए से पहले जुड़े रहे एडवर्ड स्नोडेन ने लीक किया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एनएसए के दस्तावेज़, आसमान से ली गई तस्वीरों और जर्मनी में जुटाई गई पुरानी सूचनाएं इस तरफ़ इशारा करती हैं कि ब्रिटेन चोरी छिपे ख़ुफ़िया जानाकारियां इकट्ठा कर रहा है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय में इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इसके पहले ये ख़बर आई थी कि अमेरिका चांसलर एंजेला मर्केल के फ़ोन कॉल्स को साल 2002 से ‘सुन’ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed