फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   gardiner frog

कभी देखा है मुंह से सुनने वाला मेंढ़क

Wed, 04 Sep 2013 12:35 AM IST
Updated Wed, 04 Sep 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
gardiner frog

वैज्ञानिकों ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है कि दुनिया का सबसे छोटा मेंढ़क कैसे सुनता है। गार्डिनर नाम के इस मेंढ़क के कान नहीं होते हैं और इस कारण अब तक इसे बहरा माना जाता था।

विज्ञापन


नई खोज में पता चला है कि यह मेंढ़क अपने मुंह की मदद से सुनता है।

'प्रोसीडिंगज़ ऑफ दि नेशनल एकैडमी ऑफ साइंसेज' में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि यह मेंढ़क ध्वनि संकेतों को मस्तिष्क तक भेजने के लिए अपने मुंह का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन


इस खोज के साथ ही इस रहस्य से भी पर्दा उठ गया है कि बिना कान वाले मेंढ़क तेज़ आवाज में टर्र-टर्र कैसे कर लेते हैं।

आवाज पर प्रतिक्रिया
ये नन्हे मेंढ़क सेशेल्स के जंगलों में रहते हैं। इनमें कान जैसी कोई संरचना नहीं होती है। इसका मतलब है कि उनमें कान का पर्दा भी नहीं पाया जाता है।

शोधकर्ता इस आधार पर मानते थे कि यह मेंढ़क किसी भी तरह से ध्वनि तरंगों को तंत्रिका कोशिकाओं के माध्यम से मस्तिष्क तक नहीं पहुंचा सकता है।

लेकिन ताजा शोध से पता चला है कि इस विशेष प्रजाति के मेंढ़क ने इन पूर्व धारणाओं को नकार दिया है।

वैज्ञानिकों ने एक मेंढ़क की आवाज को रिकॉर्ड किया और उस आवाज़ को दूसरे मेंढ़क के करीब बजाया किया ताकि उनके व्यवहार का निरीक्षण किया जा सके।

'नेचर प्रोटेक्शन ट्रस्ट ऑफ सेशेल्स' के सदस्य और शोध दल के सदस्य जस्टिन जेरलॉक ने बताया कि मेंढ़क की आवाज़ जंगल की विशेष आवाज़ों में शामिल है।

उन्होंने बीबीसी को बताया, "यह काफी तेज टरटराहट थी।"

इस आवाज़ को प्रसारित करने के अनुभव से पता चला कि मेंढ़क इन टरटराहटों को सुन पा रहा था।

कैसे सुनी आवाज
डॉ. जेरलॉक ने कहा, "यदि आप आवाज़ को प्रसारित करेंगे तो उनकी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।"

उन्होंने बताया, "या तो वो अपनी जगह बदलेंगे- वो यह जानने की कोशिश करेंगे कि आवाज कहां से आ रही है, या वो प्रतिक्रिया स्वरूप टर्र-टर्र करेंगे।"

फ्रांस के 'नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च' के रेनॉड बॉयटल ने बताया, "यह काफी मजेदार था। यहां तक कि (मेंढ़क) लाउड स्पीकर पर हमला भी कर सकते थे।" बॉयटल इस अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यह जानने की बारी थी कि वो कैसे सुन पा रहे हैं।

इसका पता लगाने के लिए दल ने अत्यधिक संवेदनशील एक्स-रे चित्रण तकनीक का इस्तेमाल किया। इसके लिए ग्रेनोबल में स्थित यूरोपियन सिंगक्राट्रान रिसर्च फेसिलिटी की मदद ली गई।

दल ने पाया कि मेंढ़क की तेज आवाज की फ्रीक्वेंसी के अनुरूप ही मेंढ़क के मुंह की गुहिका उसे प्रतिध्वनित कर रही थी। ठीक गिटार की तरह, जो आवाज़ को विस्तारित करता है।

गार्डिनर मेंढ़क के मुंह की गुहिका और आंतरिक कर्ण के बीच ऊतकों की बेहद पतली परत होती है। ऐसे में ध्वनि तरंगे अधिक कुशलता के साथ मेंढ़क के मस्तिष्क तक पहुंचने में कामयाब होती हैं।


डॉ. बॉयटल ने कहा कि मुंह की गुहिका के जरिए ध्वनि तरंगों को संप्रेषित करने की इस खासियत के अध्ययन से इंसानों में कई तरह के बहरेपन का इलाज किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed