{"_id":"8ce45fa8-e959-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gang-smuggle-cocaine-through-dogs-in-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों को कोकीन खिलाकर करते थे तस्करी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
कुत्तों को कोकीन खिलाकर करते थे तस्करी
Updated Wed, 10 Jul 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में लैटिन अमेरिकी तस्करों का एक गिरोह कोकीन की तस्करी के लिए कुत्तों का इस्तेमाल करते पाया गया। मैक्सिको और इटली के बीच ये तस्कर कुत्तों के जरिए काम कर रहे थे।
विज्ञापन
मैक्सिको में इस गिरोह के साथ काम कर रहा एक पशु चिकित्सक ने बड़े कुत्तों को मिलान जाने के पहले ड्रग के पैकेट निगलने पर मजबूर करता था। उसके बाद कुत्तों को मैक्सिकों से इटली ले जाया जाता था।
विज्ञापन
इटली के एक जज ने इस लैटिन अमेरिकी गिरोह के 49 आरोपियों पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।
मिलान पहुंचने के बाद कोकीन के पैकेट्स निकालने के लिए इन कुत्तों को मार दिया जाता था। पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर काफी गु्स्सा है।
विज्ञापन
इस तस्करी में शामिल इक्वाडोर, पेरु और सैल्वाडोर के आरोपी नागरिकों को इटली में मुकदमे का सामना करना होगा।
'युवा ड्रग तस्कर'
संदिग्ध गिरोह के सदस्यों की उम्र 19 से 37 साल के बीच है। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे युवा ड्रग तस्कर गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। इन गिरोहों को "पैंडिल्लास" के नाम से जाना जाता है।
मामले की छानबीन कर रहे जज फैबरिज़ो डी अरकांगलो का कहना है कि युवा तस्करों के गिरोहों के अलग-अलग नाम हैं जैसे टेरबोल, नेता, लैटिन किंग शिकागो।
आरकांगलो ने बताया कि इन सशस्त्र गिरोहों के सदस्य मिलान के आसपास आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इस तरह की ड्रग तस्करी का मामला सबसे पहले मार्च में सामने आया था, जब 75 संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया गया था।
पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि इटली पहुंचने के पहले जरुर कई कुत्तों की मौत हो जाती होगी। पेट में कोकीन की थोड़ी सी मात्रा का रिसाव भी कुत्तों के लिए जानलेवा हो सकता है।
सभी 49 लैटिन अमेरिकी संदिग्धों को संगठित अपराध के मुक़दमें का सामना करना पड़ेगा। न्यायालय की कार्यवाही 9 अक्टूबर से शुरु होगी।